Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में पुष्पा कछवाहा को मिला 10 हजार रूपए का चैक

मंडला, 9 दिसंबर 2025

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सुभाष वार्ड निवासी पुष्पा कछवाहा ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को आवेदन देते हुए बताया कि उनके पति का निधन 4 वर्ष पूर्व हो चुका है। बेटी ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा पहली की छात्रा है। उसकी फीस, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पिछले एक वर्ष से जमा नहीं कर पाई है। उनके पेट में गांठ हो जाने से इलाज में भी पैसों की जरूरत पड़ रही है। मेरे पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है। इस आवेदन पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने संवेदनशीलता से संज्ञान लेते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से बच्ची की स्कूल की फीस जमा करने के लिए श्रीमती पुष्पा कछवाहा को 10 हजार रूपए का चैक देकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। श्रीमती पुष्पा ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related posts

मधुपुरी निवासी अमित को मिली बकाया राशि

Reva India News

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला गया मशाल जुलूस

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू नानक जयंती पर गुरुग्रंथ साहब के दरबार में मत्था टेका

Reva India News

Leave a Comment