Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा, संवेदना और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाया गया जिला प्रशासन द्वारा विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके रहीं शामिल आज जन्मे बच्चे का मोहन नाम रखा

मंडला, 25 मार्च 2026

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन जिले में विशेष रूप से सेवा, संवेदना और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें आमजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुईं। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है और सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल में एक नवजात शिशु के जन्म को विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने इमलिया निवासी श्रीमती गायत्री यादव पति श्री विजय यादव के परिवार में आज सुबह जन्मे इस बच्चे का नाम “मोहन” रखा, जो मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान और स्नेह का प्रतीक बना। मंत्री श्रीमती उइके ने बच्चे को गोद में उठाकर दुलार किया। इस पहल को उपस्थित नागरिकों एवं परिजनों ने सराहा और इसे यादगार पल बताया।

जिला प्रशासन द्वारा रोटरी ब्लड सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। शिविर में युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिसमें सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे एवं अन्य डॉक्टरों द्वारा रक्तदान से संबंधित जागरूकता भी फैलायी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव के 61वे जन्मदिन पर 61 लोगों ने रक्तदान किया।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण और स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

पूरे आयोजन में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस प्रकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन जिले में केवल उत्सव के रूप में ही नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प दिवस के रूप में भी मनाया गया, जो समाज के लिए प्रेरणादायक रहा।

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, अन्य जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने क्षय रोग के मरीजों से मुलाकात कर फूड बास्केट का वितरण भी किया।

Related posts

कॉनक्लेव के संबंध में उद्यमियों की बैठक संपन्न

Reva India News

42 महिलाओं को दिलाया गया सिलाई प्रशिक्षण सेंट आरसेटी में हुआ आयोजन

Reva India News

सभी विभागों के जिलाधिकारी टीकाकरण कार्य की मॉनिटरिंग करें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment