Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकलव्य विद्यालय सेमरखापा में यातायात एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 11 दिसंबर 2025

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में एकलव्य विद्यालय सेमरखापा में यातायात जागरूकता एवं साइबर अवेयरनेस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात थाना मंडला के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम, हेलमेट एवं सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग के खतरे, ट्रैफिक संकेतों का महत्व आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही साइबर जागरूकता सत्र में छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड बनाने, अज्ञात लिंक/कॉल से सावधान रहने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे।

Related posts

नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट में आजीवन सदस्य के रूप में शामिल हुए गणेश जैसवानी

Reva India News

राजस्व प्रकरण के निराकरण के लिये विशेष अभियान चलाएं – हर्षिका सिंह राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत स्वच्छता श्रमदान का आयोजन आज

Reva India News

Leave a Comment