Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में गोद भराई जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 11 नवंबर 2025

     महिला एवं बाल विकास परियोजना नैनपुर के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘गोद भराई कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा उनके प्रति समाज में सम्मान एवं सहयोग की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं को पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के सेवन, टीकाकरण तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी दी गई।

     गोद भराई कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना और गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार तथा नियमित जांच के महत्व से अवगत कराना है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ एवं ग्राम की महिलाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों को पोषण थाली एवं उपहार प्रदान किए गए तथा स्वस्थ शिशु और सशक्त माँ के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 26 जुलाई 2023

Reva India News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गरैया और अरौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

दिव्यांगों एवं वरिष्ठजनों के चिन्हांकन के लिए टाऊनहॉल में लगाया गया शिविर कलेक्टर ने किया शिविर का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment