Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रैली/आमसभा आदि की निगरानी के लिए निगरानी दल का गठन

मंडला, 18 दिसंबर 2025

नगरपालिका उप निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद मंडला के वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद पद के उप निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा की जाने वाली रैली/आमसभा आदि की निगरानी के लिए निगरानी दल का गठन किया गया है।

नगरपालिका मंडला के वार्ड क्रमांक 08 के लिए वीएसटी दल के लिए सहायक कोषालय अधिकारी श्री नोखेलाल मर्सकोले तथा एफएसटी एवं एसएसटी दल के लिए नायब तहसीलदार श्री रामसिंह उलाड़ी प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं।

वीडियोग्राफी के संबंध में दिए गए निर्देशों को पालन करते हुए निकाय के अंतर्गत प्रत्येक संवेदनशील घटनाओं और सार्वजनिक रैलियों/सभाओं की सतत निगरानी करेगा व आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करावेगा। यह दल आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक संवेदनशील घटनाओं और सार्वजनिक रैलियों/सभाओं की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफ्स आदि लेकर प्रभारी अधिकारी को प्रस्तुत करेगा। जिसका परीक्षण अवलोकन किया जाकर वीडियो अवलोकन द्वारा व्यय के अनुमान के लिए संबंधित अभिलेखों सहित अपना प्रतिवेदन निकाय क्षेत्र के व्यय लेखा टीम के प्रभारी अधिकारी को प्रस्तुत करेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का शुभारंभ 2 अक्टूबर को होगा  

Reva India News

मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Reva India News

सुजुकी मोटर गुजरात प्लांट के लिए हुआ 12 अभ्यर्थियों का चयन

Reva India News

Leave a Comment