Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 जुलाई 2022

कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान प्रक्रिया एवं कानून व्यवस्था का लिया जायजा

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने तृतीय चरण के अंतर्गत 8 जुलाई को मंडला जिले की तीन जनपद निवास, नारायणगंज एवं बीजाडांडी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए मतदानकर्मियों से मतदाताओं की जानकारी एवं अन्य आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर एवं एसपी ने नारायणगंज जनपद के अंतर्गत पड़रिया, कालपी, धनवाही, बीजाडांडी जनपद के अंतर्गत उदयपुर, जमुनिया पुरवा तथा निवास जनपद के अंतर्गत ताकबेली, ग्वारा, भालवारा, हाथीतारा, सिंगपुर, जुझारी एवं देवरी बबलिया सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। एसपी श्री राजपूत ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से क्षेत्र के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। साथ ही स्थानीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था के बारे में जाना।

 

 

 

 

 

 

 

 

दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया मतदान

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के अंतर्गत तृतीय चरण के तहत मंडला जिले की निवास, नारायणगंज तथा बीजाडांडी जनपद में 8 जुलाई को मतदान किया गया। तृतीय चरण के तहत 8 जुलाई को हुए मतदान में शामिल सभी 320 मतदान केंद्रों में प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपनी जिम्मेदारी निभाई। 80 वर्षीय गुमता बाई तथा 95 वर्षीय पुसिया बाई ने मतदान केन्द्र पहुंचकर अपना वोट डाला। दिव्यांगजनों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

युवा मतदाताओं को कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित

 

तीसरे चरण के निर्वाचन में शामिल तीनों जनपदों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं से आत्मीय बात की। उन्होंने युवा मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं अपने वोट का प्रयोग करें। साथ ही अपने परिजनों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवा मतदाता अपने साथियों को भी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने देवरीकला बबलिया मतदान केन्द्र में पहली बार वोट देने के लिए पहुंची मुस्कान सोनी एवं सत्या सोनी से चर्चा करते हुए उनके प्रथम मतदान पर दोनों को बधाई दी और हौसला बढ़ाया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पर उच्च श्रेणी शिक्षक निलंबित

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने रिर्टनिंग ऑफीसर निवास के प्रतिवेदन के अनुसार अनिल मिश्रा उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला बिसौरा को निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। श्री मिश्रा को पूर्व में निर्वाचन कार्य संपन्न होने तक कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला में संलग्न किया गया था। संलग्न कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में अनिल मिश्रा उच्च श्रेणी शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मवई नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा के लिए स्थल निर्धारित

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के कार्यों को संपन्न कराने के लिए स्थलों का निर्धारण कर आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के तहत सभी जनपदों के जिला पंचायत सदस्य पद के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के लिए एकलव्य विद्यालय परिसर सेमरखापा मंडला निर्धारित किया गया है। नैनपुर जनपद के अंतर्गत जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर, बिछिया जनपद के अंतर्गत जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा के लिए कन्या शिक्षा परिसर पड़रिया बिछिया, मवई जनपद के अंतर्गत जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा के लिए शासकीय कन्या हाईस्कूल मवई, मंडला जनपद के अंतर्गत जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा के लिए एकलव्य विद्यालय सेमरखापा मंडला, मोहगांव जनपद के अंतर्गत जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा के लिए कन्या शिक्षा परिसर खर्राछापर मोहगांव, घुघरी जनपद के अंतर्गत जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा के लिए शास.उत्कृ.उच्च.माध्य.विद्या.घुघरी, नारायणगंज जनपद के अंतर्गत जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा के लिए शासकीय हाईस्कूल नारायणगंज, बीजाडांडी जनपद के अंतर्गत जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा के लिए उत्कृ.विद्या.बीजाडांडी तथा निवास जनपद के अंतर्गत जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा के लिए उत्कृष्ट विद्यालय निवास निर्धारित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनपद एवं जिला स्तरीय सारणीकरण के लिए स्थल निर्धारित

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के सारणीकरण के लिए स्थलों का निर्धारण कर आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के तहत 14 जुलाई को विकासखंड स्तर पर सारणीकरण के लिए नैनपुर जनपद के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर, बिछिया जनपद के लिए कन्या शिक्षा परिसर पड़रिया बिछिया, मवई जनपद के लिए शासकीय कन्या हाईस्कूल मवई, मंडला जनपद के लिए एकलव्य विद्यालय सेमरखापा मंडला, मोहगांव जनपद के लिए कन्या शिक्षा परिसर खर्राछापर मोहगांव, घुघरी जनपद के लिए शास.उत्कृ.उच्च.माध्य.विद्या.घुघरी, नारायणगंज जनपद के लिए शासकीय हाईस्कूल नारायणगंज, बीजाडांडी जनपद के लिए उत्कृ.विद्या.बीजाडांडी, निवास जनपद के लिए शास.उत्कृ.माध्य.विद्या. निवास निर्धारित किया गया है। 15 जुलाई को जिला स्तर पर सारणीकरण के लिए एकलव्य विद्यालय सेमरखापा मंडला निर्धारित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

समस्त अभ्यर्थियों के लिए सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा से संबंधित आवश्यक जानकारी

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के कार्यों को संपन्न कराने के लिए चयनित स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार खण्डस्तर पर सारणीकरण का कार्य 14 जुलाई 2022 को प्रातः 10:30 बजे से तथा जिला स्तरीय सारणीकरण का कार्य 15 जुलाई 2022 को प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। सारणीकरण कार्य के दौरान अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता उनके लिए निर्धारित किए गये स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को अपना परिचय पत्र धारण करना अनिवार्य है, परिचय पत्र के अभाव में उन्हें सारणीकरण कार्य के दौरान परिसर, कक्ष में प्रवेश देने से वंचित किया जा सकता है। खण्डस्तर पर सारणीकरण के कार्य हेतु 14 जुलाई 2022 को प्रातः 6 बजे स्ट्रांग रूम खोला जायेगा। स्ट्रांग रूम खुलने के दौरान अभ्यर्थी अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे। जिला स्तरीय सारणीकरण के कार्य हेतु 15 जुलाई 2022 को प्रातः 9 बजे स्ट्रांग रूम खोला जायेगा। जिला स्तरीय स्ट्रांग रूम खुलने के दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के अभ्यर्थी अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे। सारणीकरण स्थल पर मोबाईल, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस, पान, गुटखा, धूम्रपान वर्जित है, जिसका सभी के द्वारा विशेष ध्यान रखा जाये। सारणीकरण का कार्य पूर्ण शुद्धता से पूर्ण करने के लिए यह आवश्यक है कि कार्य पर नियोजित कार्मिकों के कार्य में व्यवधान उत्पन्न न किया जाये। अतः सभी अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता इसका विशेष ध्यान रखेंगे तथा सम्पूर्ण कार्य के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने पुलिस अधीक्षक को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के कार्यों को संपन्न कराने के लिए चयनित स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि 14 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से सभी जनपदों में निर्वाचन के सारणीकरण के लिए चयनित स्थलों के निर्धारित कक्षों में तथा 15 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से होने वाली सारणीकरण के लिए चयनित स्थलों के निर्धारित कक्षों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सारणीकरण कार्य के लिए 14 जुलाई को प्रातः 6 बजे से स्ट्राँग रूम खोला जाएगा तथा जिला स्तरीय सारणीकरण के लिए 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे स्ट्राँग रूम खोला जाएगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को स्ट्राँग रूम खुलने के दौरान एवं सारणीकरण के संपूर्ण कार्य के दौरान परिसर एवं सभी कक्षों में सुरक्षा के संपूर्ण इंतजाम करना सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के कार्यों को संपन्न कराने के लिए चयनित स्थलों पर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जारी अन्य आदेश में कहा है कि सभी चयनित स्थलों पर सारणीकरण कार्य संपन्न होने तक की अवधि के लिए चिकित्सा किट सहित एक-एक मोबाईल वेन (जिसमें बीएमओ के साथ स्वास्थ्यकर्मियों की टीम रहेगी) तैनात करना सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निर्बाद्ध इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के निर्देश

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला अभियंता दूर संचार विभाग को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के कार्यों को संपन्न कराने के लिए चयनित स्थलों पर निर्बाद्ध इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जारी अन्य आदेश में कहा है कि 14 जुलाई तथा 15 जुलाई को प्रातः 10ः30 बजे से होने वाली सारणीकरण कार्य की डाटा एंट्री कार्य को ऑनलाईन आईईएमएस में दर्ज कराए जाने हेतु निरंतर नेट कनेक्टिविटी आवश्यक है। सारणीकरण स्थलों पर उक्त दिवसों में निर्बाद्ध नेट कनेक्टिविटी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने कार्यपालन यंत्री म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मंडला एवं बिछिया को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के कार्यों को संपन्न कराने के लिए चयनित स्थलों पर निर्बाद्ध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जारी अन्य आदेश में कहा है कि 14 जुलाई तथा 15 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से होने वाली सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के लिए चयनित स्थलों में संबंधित स्थानों पर निर्बाद्ध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

13 अगस्त को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा आर0एस0 शर्मा के मार्गदर्शन में 13 अगस्त को जिला न्यायालय मण्डला एवं तहसील न्यायालय निवास, नैनपुर, भुआ बिछिया में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जायेगी। नेशनल लोक अदालत में पूर्व की ही भांति न्यायालय में लंबित समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण, धारा 138 चैक बाउन्स, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, श्रम और रोजगार विभाग के प्रकरण विद्युत की बकाया वसूली, जलकर, पारिवारिक विवाद, भू-अर्जन, व्यवहार न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरण एवं अन्य दीवानी प्रकृति के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया जायेगा। इसी प्रकार ऐसे प्रकरण जो न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किये गये हैं, लेकिन प्रस्तुत किये जाने योग्य है, धारा 138 चैक बाउन्स, श्रम और रोजगार विभाग, विद्युत की बकाया वसूली, जलकर व अन्य समझौता योग्य आपराधिक तथा दीवानी प्रकृति के प्रकरणों का भी आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया जायेगा। जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डी.आर. कुमरे ने बताया कि नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय मण्डला एवं तहसील न्यायालय नैनपुर, निवास, बिछिया में भी उक्त नेशनल लोक अदालत आयोजित किया जाना है जिसमें सभी समझौते योग्य प्रकरणों के निराकरण किया जाना है जिसमें आपसी सुलह के आधार पर राजीनामा किया जाना है। लोक अदालत में प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण एवं लोक अदालत की सफलता के लिए विद्युत, नगरपालिका, बैंक अधिकारी, श्रम विभाग, दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के साथ जिला न्यायाधीश, सचिव डी.आर. कुमरे के द्वारा बैठक ली गई। विद्युत, नगरपालिका विभागों से मिलने वाली छूट के संबंध में प्रचार-प्रसार एवं आमजनों को लोक अदालत के माध्यम से होने वाले लाभों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। अतः समस्त जनमानस एवं आमजन के अपेक्षा है कि आप उक्त आयोजित नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने प्रकरणों का निराकरण बिना खर्च, कम समय में कराएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            जिले में इस वर्ष एक जून से 8 जुलाई के दौरान 247.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 273.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 26.1 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को मंडला में 2.4 मि.मी., नैनपुर में 3.4 मि.मी., बिछिया में 5.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 8 जुलाई को 1.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

 

मण्डला 8 जुलाई 2022

            जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 7 जुलाई की शाम 3 बजे से 8 जुलाई की शाम 3 बजे तक जिले में 2 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

Related posts

मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर शतप्रतिशत ई-इपिक डाऊनलाऊड कराएँ निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी

Reva India News

बोर्ड परीक्षाओं में केन्द्राध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर डाईट में केन्द्राध्यक्षों का प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

सफलता की कहानी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने नागरिकों का सफर आसान कर दिया है

Reva India News

Leave a Comment