Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ज्ञानदीप स्कूल में वार्षिक समारोह सम्पन्न कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया ‘स्वामी विवेकानंद हॉल’ का शुभारंभ

मंडला, 25 दिसंबर 2025

ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय में नवनिर्मित ‘स्वामी विवेकानंद हॉल’ का कलेक्टर श्री मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने हॉल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

वार्षिक समारोह का विधिवत शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। माँ नर्मदा की महिमा पर आधारित प्रस्तुति ने आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया, वहीं महाभारत के ‘द्रौपदी चीर हरण’ प्रसंग की सजीव प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को भावुक कर दिया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती वंदना गुप्ता, एपीसी श्री मुकेश पांडे, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मंत्री श्रीमती उइके ने किया माल्यार्पण

Reva India News

*जिला मंडला द्वारा अवैध मदिरा विक्रय/संग्रहण परिवंहन,निर्माण के विरुद्ध की गयी कार्यवाही*

Reva India News

ग्राम पंचायत मवई में आयोजित आयुष्मान कैम्प का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment