Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर युवाओं का उत्साहवर्धन, मंडला में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

मंडला, 26 दिसंबर 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ के समापन अवसर पर देशभर के युवा खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में मंडला में प. दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रम में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, श्री जयदत्त झा और अन्य जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया गया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया, जिसमें उन्होंने युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मंडला इनडोर स्टेडियम में आयोजित विधानसभा स्तरीय शतरंज (चेस) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क जैसे गुण विकसित कर विकसित भारत की मजबूत नींव रखी जा सकती है। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी, खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

हर्ष के साथ मनाई गयी भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों ने किया आयोजन

Reva India News

विश्व प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रज़ा का 99वां जन्म दिन आज

Reva India News

जिले के समग्र विकास को गति देने और भविष्य की विकास योजनाओं को सुदृढ़ बनाने में समिति महत्वपूर्ण भूमिका – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल जिले के विकास के लिए समिति सदस्य अपने सुझाव दें – मंत्री श्रीमती उइके प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की प्रथम बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment