Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नाम जुड़वाने के लिए अपने बीएलओ के पास फार्म-6 वोटर कार्ड की त्रुटियों के सुधार के लिए फार्म-8 भरें बूथ लेबल ऑफिसर द्वारा दावे-आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य जारी

मंडला, 1 जनवरी 2026

निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत जिले में बूथ लेबल ऑफिसर द्वारा दावे-आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में 1 जनवरी 2026 की स्थिति में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 6134 आवेदकों द्वारा नाम जुड़वाने के लिए अपने बीएलओ के पास फार्म-6 में आवेदन किया गया है तथा वोटर कार्ड की त्रुटियों के सुधार के लिए 1677 मतदाताओं द्वारा फार्म-8 भरे गये हैं।

दावे-आपत्तियां लेने का कार्य 22 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस अवधि में कोई भी पात्र व्यक्ति जिसका नाम वोटरलिस्ट में दर्ज नहीं है, अपने बीएलओ के पास फार्म-6 में आवेदन कर सकता है। वोटर कार्ड की त्रुटियों के सुधार के लिए भी उक्त अवधि में फार्म-8 में आवेदन किए जा सकते हैं। जन-सामान्य से अपेक्षा है कि नाम जुड़वाने के लिए अपने बीएलओ के पास फार्म-6 अवश्य जमा कराएं

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती को बधाई

Reva India News

सर्प के काटने पर झाड़फूंक में न रहें, तुरंत अस्पताल ले जाएँ  

Reva India News

पंजीयन के लिए शेष किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि आज

Reva India News

Leave a Comment