Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवीन आधार पंजीयन मशीनों के संचालन के लिए चयनित, प्रतिक्षारत अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी

मंडला, 9 जनवरी 2026

जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के अंतर्गत नवीन आधार पंजीयन मशीनों के संचालन के लिए 23 दिसंबर 2025 को जारी किए गए थे। जिसके परिपालन में 30 अक्टूबर तक प्राप्त आवेदनों की जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा जाँच एवं 9 दिसंबर तक प्राप्त दावा आपत्ति आवेदनों की जांच उपरांत चयनित, प्रतिक्षारत अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की जा रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि चयन, प्रतीक्षा सूची 6 माह के लिए वैध रहेगी। विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पंचायत (जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी) से प्राप्त की जा सकती है।

जनपद पंचायत मंडला में चयनित अभ्यर्थियांे में शुभी कछवाहा, सुजल कछवाहा, श्रेया बर्वे एवं संस्कृति साहू तथा प्रतीक्षारत में ऋषभ कुमार साहू, प्रहलाद कछवाहा, तृप्ति श्रीवास, पार्थ श्रीवास, आकाश मिश्रा, शिवानी गोप, अनुश्री मोदी एवं अनुज कुमार उइके शामिल हैं।

जनपद पंचायत नैनपुर में चयनित अभ्यर्थियों में साक्षी साहू, यशवंत ठाकुर तथा प्रतीक्षारत में हर्षा यादव, मोहित प्रजापति एवं कल्पना गुमास्ता शामिल हैं।

जनपद पंचायत बिछिया में चयनित जीतेन्द्र पटेल, सचिन यादव एवं सूर्यप्रकाश झारिया तथा प्रतीक्षारत में साक्षी श्रीवास एवं ओमप्रकाश झारिया शामिल हैं।

जनपद पंचायत मोहगाँव में चयनित अभ्यर्थियों में दीपचंद नंदा, प्रकाश ठाकुर एवं आत्माराम मरकाम शामिल हैं।

जनपद पंचायत घुघरी में चयनित अभ्यर्थियों में रिचा बरमैया एवं धरमदास धरवैया तथा प्रतीक्षारत में सत्यम कुमार उइके शामिल हैं।

जनपद पंचायत निवास में चयनित नंदू झारिया तथा बीजाडांडी में शीतल उपाध्याय शामिल हैं। जनपद पंचायत नारायणगंज में चयनित अभ्यर्थियों में रिंकी निरंकार, नीलू अहिरवार शामिल हैं।

जनपद पंचायत मवई में चयनित अभ्यर्थियों में प्रवेश धनंजय एवं प्रीति मरावी तथा प्रतीक्षारत में प्रीति पड़वार, रीतेश झारिया एवं सावित्री छांटा शामिल हैं।

 

Related posts

मिशन मोड में करें आयुष्मान लाभार्थी कार्ड बनाने का कार्य – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 23 फरवरी 2024

Reva India News

समीक्षा से सीखने और सुधार करने की आवश्यकता जांच के आधार पर काउंसलिंग और उपचार की व्यवस्था करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment