Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का समापन

मंडला, 26 अप्रैल 2026

“नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” के अंतिम दिवस पर कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में जिला एवं परियोजना स्तर पर नारी सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थितजनों को महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा एवं राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की जानकारी दी गई तथा नारी सम्मान के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं, विशेष रूप से वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते बाल विवाह के मामलों को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं विवाह की वैधानिक आयु तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों व दंड की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय निकाय के सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

7 से 13 मार्च तक मनाया जाएगा विश्व ग्लूकोमा सप्ताह

Reva India News

उद्यान विभाग के पौध विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ

Reva India News

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु एडवायजरी

Reva India News

Leave a Comment