Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पूर्व सामान्य वनमंडल मंडला के अंतर्गत एक बाघ मृत मिला

मंडला, 10 जनवरी 2026

पूर्व सामान्य वनमंडल मंडला के अंतर्गत 9 जनवरी 2026 को एक वन्यजीव बाघ (अव्यस्क) की मृत्यु की घटना, जिसका स्थल वन भूमि कक्ष कमांक आरएफ 1562 बीट अंजनियां वन परिक्षेत्र जगमण्डल (सा.) के अंतर्गत प्रकाश में आई। जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी दिशा निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया तथा डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्यवाही की गई। पोस्टमार्टम 10 जनवरी 2026 को विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला, डॉ. सुमित पटेल एवं डॉ. अस्मिता तिवारी पशु चिकित्सालय मंडला के द्वारा किया गया है।

वन्यजीव मृत बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही श्री कमल अरोरा (भा.व.से.) वन संरक्षक मध्यवन वृत्त जबलपुर, श्रीमति प्रीता एस.एम. (भा.व.से.) वनमण्डल अधिकारी पूर्व (सा.) मण्डला, श्री इंद्रजीत सिंह कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (तहसीलदार) बिछिया, राज्य शासन प्रतिनिधि श्री चंद्रेश खरे, सुश्री स्वर्णा गोस्वामी एनटीसीए प्रतिनिधि, श्री ओमकार पंद्रो सरपंच बंजी, श्री मनोज झारिया उपसरपंच बंजी, उपवनमण्डल अधिकारी जगमण्डल सा., वन परिक्षेत्र अधिकारी जगमण्डल सा., व परिक्षेत्र का अन्य स्टाफ की उपस्थिति में की गई। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है। प्रकरण में वन अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Related posts

इन्द्रजीत भण्डारी बने बूथ प्रबंधन प्रशिक्षण विभाग के जिलाध्यक्ष

Reva India News

एसडीएम मंडला ने किया नल जल योजनाओं का निरीक्षण

Reva India News

8 पॉक्सो पीड़ितों को मिली स्पॉन्सरशिप योजना का संबल, प्रति माह मिलेगा 4 हजार रुपये

Reva India News

Leave a Comment