Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचन दायित्वों के संशोधित कार्य विभाजन आदेश जारी

मण्डला 17 दिसम्बर 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के तहत नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के संशोधित कार्य विभाजन के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी कार्य विभाजन आदेश के तहत जनपद स्तर पर मतगणना, स्ट्राँग रूम तथा ईव्हीएम कमीशनिंग स्थल के चयन के लिए कार्यपालन यंत्री पीआईयू जीपी पटले को नोडल बनाया गया है तथा इनके सहयोग के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग मंडला, नैनपुर, बिछिया एवं निवास को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सारणीकरण के लिए कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा संभाग क्रं.-2 दीपक आर्मो को नोडल अधिकारी नियुक्त गया है तथा इनके सहयोग के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मधु मिश्रा, जिला कोषालय प्रोग्रामर अरूण मिश्रा तथा प्रोग्रामर डाईट वेदप्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत प्रबंधक ई-गवर्नेंस विपिन पांडे को नियुक्त किया गया है।

Related posts

तेज गर्मी में किसानों को राहत: उपार्जन केंद्र पर की गई विशेष व्यवस्थाएं

Reva India News

22 आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार शिविर लगेंगे

Reva India News

स्वच्छ पानी पीने हेतु ग्रामों में किया प्रचार-प्रसार व क्लोरिनेशन कार्य

Reva India News

Leave a Comment