Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र पर महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 जनवरी को

मंडला, 10 जनवरी 2026

जेंडर कैंपेन नई चेतना 4.0 के तहत समस्त विकासखण्ड में महिला सशक्तिकरण को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियों का 13 से 15 जनवरी 2026 के मध्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 15 जनवरी को ग्राम पंचायत/शहरी क्षेत्र पर जन समुदाय में महिला स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाये जाने के लिए महिलाओं के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी शहरी क्षेत्र एवं समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि विकासखण्ड अंतर्गत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से समन्वय कर शिविर के लिए आवश्यक मानव संसाधन, औषधी, जांच आदि की व्यवस्था कर समस्त ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना सुनिश्चित करें।

Related posts

2 बार मवेशियों को बंद करने पर पशुमालिक पर होगी कार्यवाही

Reva India News

नागरिकों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से आवागमन की बेहतर सुविधा मिली माली मोहगाँव, बेरटोला और आमाटोला प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से आपस में जुड़े

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Reva India News

Leave a Comment