Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के परिप्रेक्ष्य में कार्यशाला आयोजित

मंडला, 15 जनवरी 2026

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार 15 जनवरी को उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर शासकीय स्नातक महाविद्यालय भुआ बिछिया के सहायक अध्यापक डॉक्टर एसएल धुर्वे द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने एक उद्यमी के आवश्यक गुण बताते हुए सफल उद्यमी कैसे बनना है ? पर फोकस किया। इस अवसर पर उन्होंने अहमदाबाद से प्राप्त प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव के आधार पर विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर प्राप्त विभिन्न सामग्रियों से छोटे स्तर पर कैसे स्टार्टअप प्रारंभ किया जा सकता है ? इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रस्तुत की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एनके हरदहा ने कहा कि स्टार्टअप की शुरुआत स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों की सहायता से किया जा सकता है। बशर्ते हमें उन्हें पहचानने की आवश्यकता है। डॉ. एसएल मरकाम ने कृषि उत्पाद में स्टार्टअप खोजने पर बल दिया। वहीं डॉ. सुरेंद्र कुमार लिल्हारे ने कहा कि वन उत्पाद से भी हम अपनी आवश्यकता की वस्तुएं बनाकर बाजार में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

जनहित में नवीन प्रौद्योगिकी का सदुपयोग हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

मण्डला 27 दिसम्बर 2021रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार

Reva India News

थीम वाइस रैंकिंग के विषयों को गंभीरता पूर्वक समझना जरुरी- जिला पंचायत सीईओ पंचायत उन्नति सूचकांक संबंधी प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजन

Reva India News

Leave a Comment