Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिला सशक्तिकरण अंतर्गत आयोजित की जायेंगी विविध गतिविधियाँ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

मंडला, 15 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में महिला सशक्तिकरण अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को माह जनवरी 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन माखन नगर नर्मदापुरम में शुक्रवार 16 जनवरी को किया जायेगा। कार्यक्रम का लाईव वेबकास्ट प्रसारण किया जायेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रत्येक जिले में एक मुख्य कार्यक्रम स्थल सहित अन्य नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जायेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम, नगरीय निकाय के चयनित स्थानों पर प्रतिभागियों की उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण सम्बन्धी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। राज्य स्तर से प्रसारित होने वाले इस राशि अंतरण कार्यक्रम को प्रत्येक ग्राम, ग्राम पंचायत कार्यालय एवं नगरीय निकाय के वार्डों में स्क्रीन पर सीधे प्रसारण को दिखाये जाने की समुचित व्यवस्था की गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मकर संक्राति पर्व के अवसर पर मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम के पूर्व एवं पश्चात स्थानीय खेलों का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान

Reva India News

ग्राम जंतीपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल प्रगति का पारस शिक्षा है, जिससे समाज आगे बढ़ेगा – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जननायकों के सर्वस्व बलिदान से हम सीख लें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

Reva India News

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अब 21 सितंबर को होगी 16वें वित्त आयोग के प्लान पर होगी चर्चा

Reva India News

Leave a Comment