Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर ने दुर्घटना पीड़ित पुष्पेंद्र के इलाज के लिए तत्काल दी आर्थिक सहायता

मंडला, 19 जनवरी 2026

जिले में प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एक दुर्घटना पीड़ित परिवार को समय रहते राहत पहुंचाई। सोमवार को देवदरा निवासी श्रीमती गुड्डी जोगी जब अपने बेटे के इलाज की चिंता लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुँचीं, तो कलेक्टर श्री मिश्रा ने केवल उनकी बात ध्यान से सुनी ही नहीं, बल्कि तत्काल मदद कर मानवीय संवेदना का परिचय भी दिया।

श्रीमती गुड्डी जोगी ने भावुक स्वर में बताया कि उनके बेटे पुष्पेंद्र जोगी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस दर्दनाक हादसे में पुष्पेंद्र की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिससे उसका इलाज अत्यंत आवश्यक और खर्चीला हो गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज की राह मुश्किल हो रही थी।

 

रेडक्रॉस से तुरंत चेक प्रदान कर दिलाई राहत

 

परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने बिना देर किए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 5 हजार 100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक मौके पर ही प्रदान कराया। यह सहायता राशि भले ही सीमित हो, लेकिन एक परेशान माँ के लिए यह उस समय उम्मीद की सबसे बड़ी रोशनी बनकर सामने आई।

 

केवल आर्थिक मदद नहीं, बेहतर इलाज के निर्देश भी

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने यह स्पष्ट किया कि इस मामले में सहायता केवल राशि तक सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए और उपचार से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन की निगरानी में कराई जाएँ। कलेक्टर श्री मिश्रा की इस संवेदनशील पहल से भावुक होकर श्रीमती गुड्डी जोगी ने जिला प्रशासन और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में मिली यह सहायता उनके लिए संबल बन गई है।

Related posts

डी.बी.टी. योजनांतर्गत पीओएस से उर्वरक विक्रय के संबंध में जानकारी

Reva India News

सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 27 दिसंबर को

Reva India News

पंजीयन के लिए शेष किसानों का 12 केन्द्रों में 26 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

Reva India News

Leave a Comment