Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही 450 किलो महुआ लाहन को घटनास्थल पर नष्ट किया गया

मंडला, 21 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में मण्डला वृत के ग्राम रामबाग (नर्मदा कछार) सकवाह में दबिश की कार्यवाही की गई जिसमें मदिरा का अवैध रूप से निर्माण करने वाले अड्डों पर 45 डिब्बे महुआ लाहन के जप्त किए गए। प्रत्येक डब्बा में लगभग 10 किलो महुआ लाहन भरा मिला। इस तरह लगभग 450 किलो महुआ लाहन को घटनास्थल पर नष्ट किया गया। अड्डों से 35 लीटर कच्ची मदिरा बरामद की गई। इसके पूर्व भी रामबाग सकवाह में सोमवार को महिलाओं द्वारा मदिरा का अवैध रूप से विक्रय की शिकायत पर आबकारी बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिलाओं की उपस्थिति में एक घर से 20 लीटर कच्ची शराब जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

आबकारी बल द्वारा रामबाग सकवाह पुरवा क्षेत्र में निरंतर गश्त की जा रही है। जप्त मदिरा और लाहन की अनुमानित कीमत 53 हजार 285 रूपए आंकी गई है। ज्ञात, अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Related posts

सभी अभ्यर्थी निर्वाचन के दौरान आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करें – डॉ. सिडाना प्रेक्षकों की उपस्थिति में अभ्यर्थियों की बैठक संपन्न

Reva India News

जिले में अब तक 605.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज  

Reva India News

*आगामी 10 दिनों में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का अधिकतम निराकरण करेंगे राजस्व अधिकारी – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक*

Reva India News

Leave a Comment