Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन

मंडला, 21 जनवरी 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बिछिया, निवास, मण्डला तहसीलदार, नायब तहसीलदार निर्वाचन से संबंधित सहायक प्रोग्रामर एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।

22 जनवरी को अपरान्ह 2 बजे रोल ऑब्जर्वर द्वारा जिला योजना भवन मण्डला में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में समीक्षा बैठक ली जायेगी। समीक्षा बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बिछिया, निवास, मण्डला तहसीलदार, नायब तहसीलदार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में तैयारी के साथ उपस्थित रहेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बिछिया, निवास, मण्डला फॉर्म 6 में अधिक प्राप्त एवं कम प्राप्त करने वाले 1-1 बीएलओ भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। फॉर्म 6, 7 एवं 8 के प्राप्ति की अंतिम तिथि 22 जनवरी निर्धारित है। बैठक में निर्देशित किया गया है कि सभी बीएलओ मतदान केन्द्र में उपस्थित रहकर दावा फार्म प्राप्त करेंगे। ध्यान रखें कि अंतिम दिवस में प्राप्त होने वाले दावा फार्म का सूक्ष्मता के साथ बीएलओ द्वारा परीक्षण कर लिए जाएं। किसी भी प्रकार का दावा बीएलओ ऐप में त्रुटिपूर्ण दर्ज न होने पावे। सभी प्रारूप मतदाता सूची में यदि किसी मतदाता का नाम गलती से कट गया है तो आवश्यक अभिलेख लेकर नाम सम्मिलित कर लें। सभी पात्र मतदाताओं को Parked for final Publication पर सेन्ड कर दें। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ अधिनस्थ कार्यालय में 23 जनवरी को 11 बजे दिलाये जाने के संबंध में एवं सभी मतदान केन्द्रों में 25 जनवरी को मनाये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया।

Related posts

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित की गई बाईक रैली

Reva India News

मतदाताओं को जागरूक करने बनाई मानव श्रंृखला

Reva India News

मंडला में मनाया गया विश्व मानव अधिकार दिवस

Reva India News

Leave a Comment