Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान: पंचायत स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 28 जनवरी 2026

विकासखण्ड मंडला के ग्राम पंचायत गौंझी रैयत में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत पंचायत स्तरीय ग्राम उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी ने सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि शासन ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश की शुरुआत सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति में सर्वहिताय और विश्व कल्याण की भावना निहित है।

विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया द्वारा स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ के बारे में जानकारी दी एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच श्री विश्राम सिंह कुशराम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, नवांकुर संस्था सृजन विकास समिति के कार्यक्रम समन्वयक श्री जितेन्द्र लारेश्वर एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुर्गाटोला में बोरी बंधान कार्य संपन्न

Reva India News

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने कलेक्टर ने गठित किया उड़न दस्ता वन स्टॉप सेंटर मंडला में जिला कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने रानी दुर्गावती महाविद्यालय के ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment