Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्थान से रायपुर जा रहे वाहन से पकड़े गए खाद्य जांच उपरांत अमानक पाए गए

मंडला, 28 जनवरी 2026

थाना मोतीनाला में 12 जनवरी को पकड़े गए ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीसी 3880 से खाद्य पदार्थों पनीर लूज एवं मोती मलाई पनीर पैक जो धौलपुर राजस्थान से रायपुर विक्रय के लिए जा रहा था। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए मिलावट की आशंका पर पनीर लूज एवं मोती मलाई पनीर पैक को खोलकर नमूना जाँच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। साथ ही पनीर लूज 600 किलोग्राम एवं मोती मलाई पनीर पैक 1640 किलोग्राम की जप्ती विक्रेता की सुपुर्दी में की गई थी। पनीर लूज एवं मोती मलाई पनीर पैक को खोलकर नमूनों की जांच रिपोर्ट राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल से अवमानक स्तर की पाई गई है। जप्त की गई खाद्य सामग्री विनश्वर प्रकृति की होने के कारण जनस्वास्थ्य की दृष्टि से पनीर लूज 600 किलोग्राम एवं मोती मलाई पनीर पैक 1640 किलोग्राम का विनष्टीकरण करवाया गया। प्रकरण विवेचना उपरांत सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जावेगा।

Related posts

नगर पालिका ने जारी की पट्टा पात्र-अपात्र की अंतिम सूची 15 हितग्राही पात्र

Reva India News

कलेक्टर ने ली समय सीमा बैठक

Reva India News

मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन प्रारंभ हुआ

Reva India News

Leave a Comment