Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित  

मण्डला 29 अक्टूबर 2021

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धुतका में कृषि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त चौपाल में कृषि स्थाई समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए। जिला योजना भवन में लिए गये निर्णय अनुसार कृषि चौपाल में उर्वरक डी.ए.पी. के स्थान पर अन्य उर्वरकों का उपयोग कैसे एवं कितनी मात्रा में किया जाना है के संबंध में एस.एस.मरावी उप संचालक कृषि, डी.के. बारस्कर सहायक संचालक कृषि एवं मुकेश कुलस्ते वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी चर्चा के दौरान दी गई। किसानों को रासायनिक उर्वरकों की मात्रा का उपयोग कम करने एवं जैविक उर्वरक एवं कल्चर जैसे पी.एस.बी. एजेटोबैक्टर, राइजोबियम, स्यूडोमोनास आदि का उपयोग कर अधिक लाभ कैसे किया जा सकता है, विस्तृत जानकारी कृषक बन्धुओं को दी गई। जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा बनाई गई कल्चर एवं जैव उर्वरक का प्रदर्शन कर किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला के वैज्ञानिकों द्वारा उपयोग कब तथा कितनी मात्रा में किस-किस फसल पर किया जाना चाहिए, इसकी जानकारी किसानों को दी गई। कई कृषकों द्वारा जैव उर्वरक एवं कल्चरों की खरीदी की गई।

Related posts

*स्कूल नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ी दिल्ली रवाना।* *थांगता मार्शल आर्ट 4 एवं कुश्ती की 1 खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम में शामिल।

Reva India News

प्रदेश की सरकार सूक्ष्म और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है – विनोद कछवाहा विश्व एमएसएमई दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

2 बार मवेशियों को बंद करने पर पशुमालिक पर होगी कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment