Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम कजरवाड़ा में चोरी की घटना के बाद योजना पुनः सुचारु रूप से संचालित

मंडला, 1 फरवरी 2026

ग्राम कजरवाड़ा विकासखंड नैनपुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन के अनुसार नल-जल योजना का कार्य नियमानुसार पूर्ण किया गया था। उक्त योजना के अंतर्गत स्थापित संरचनाओं एवं विद्युत आधारित पम्पिंग प्रणाली के माध्यम से ग्राम के समस्त वार्डों में घरेलू नल कनेक्शनों द्वारा नियमित एवं सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी, जिससे ग्रामवासियों को लाभ प्राप्त हो रहा था।

कार्य पूर्ण होने के उपरांत योजना सुचारु रूप से संचालित थी, किंतु इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पम्प हाउस से संबंधित विद्युत केबल को काटकर चोरी कर लिया गया। विद्युत केबल की चोरी हो जाने के कारण जल प्रदाय प्रणाली के लिए आवश्यक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित हो गई, जिसके परिणामस्वरूप नल-जल योजना के माध्यम से ग्राम में पेयजल प्रदाय अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया। इस अप्रत्याशित घटना के कारण ग्रामीणों को पेयजल उपलब्धता में असुविधा का सामना करना पड़ा।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा विद्युत विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं सुधारात्मक कार्य कराया गया। विद्युत केबल प्रतिस्थापन एवं संबंधित विद्युत कार्य पूर्ण कर पम्पिंग प्रणाली को पुनः क्रियाशील किया गया।

विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने के पश्चात नल-जल योजना का संचालन पुनः प्रारंभ किया गया, जिसके फलस्वरूप ग्राम कजरवाड़ा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शनों के माध्यम से ग्रामवासियों को पुनः नियमित एवं निर्बाध रूप से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। वर्तमान में योजना सुचारु रूप से संचालित है एवं ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

कार्यवाहक निरीक्षक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100% वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

जिला पेंशन फोरम की बैठक 16 अगस्त को

Reva India News

आरबीआई समर्थित परियोजना के तहत सीएफएल सेंटर मंडला द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

Reva India News

Leave a Comment