Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला अस्पताल मंडला में ‘कोड येलो’ घोषित मुगदरा-बम्हनी-बंजार मार्ग की घटना के बाद इमरजेंसी विभाग पूरी तरह अलर्ट

मंडला, 1 फरवरी 2026

मुगदरा-बम्हनी-बंजार मार्ग के समीप दोपहर लगभग 3 बजे हुई गंभीर घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल मंडला के आपातकालीन विभाग में तत्काल ‘कोड येलो’ घोषित किया गया। सूचना प्राप्त होते ही अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दीं। डॉ. वासुदेव मार्को के नेतृत्व में इमरजेंसी टीम ने चिकित्सा व्यवस्था संभाली। नर्सिंग ऑफिसर शालिनी हरदाहा एवं राकेश सिंह राजपूत ने समन्वित ढंग से सेवाएं प्रदान करते हुए स्थिति को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया।

कुल 8 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनका तुरंत उपचार प्रारंभ किया गया। गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देते हुए ट्रॉमा केयर, जांच एवं उपचार की विशेष व्यवस्था की गई। डॉ. हेमेन्द्र चैहान (आरएमओ एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. रितेश अग्रवाल, डॉ. राहुल झारिया की विशेषज्ञ टीम रही तैनात।

अस्पताल प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन स्थिति में विवाद/हंगामा न करें, स्टाफ का सहयोग करें, मरीजों के उपचार में बाधा न डालें ताकि सभी घायलों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।

Related posts

हिरदेनगर में आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिए निर्देश

Reva India News

स्वछग्राहियो ने लगाई आपत्ति:–

Reva India News

बिछिया में ’’प्रेरणा उत्सव’’ कार्यक्रम संपन्न हुआ  

Reva India News

Leave a Comment