Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की संवेदनशीलता: ऑटिज्म पीड़ित बालक के उपचार के लिए तत्काल रेडक्रॉस से मिली आर्थिक मदद

मंडला, 3 फरवरी 2026

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और मानवीय दृष्टिकोण को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने फिर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने मजबूर पिता की पुकार सुनते ही तत्काल आर्थिक सहायता मंजूर कर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी।

श्री राम वार्ड निवासी श्री राहुल दुबे मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर श्री मिश्रा को बताया कि उनका पुत्र ऑटिज्म जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। बच्चे के लंबे समय से चल रहे इलाज और दवाओं के खर्च के कारण परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता और बालक की स्थिति को देखते हुए बिना किसी देरी के रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से तत्काल 11 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की और मौके पर ही राहुल दुबे को चेक प्रदान किया। त्वरित समाधान के लिए श्री राहुल दुबे ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

होटल और लॉजों की सघन जांच, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया आंगनवाड़ी का निरीक्षण  

Reva India News

मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आस-पास पानी इकट्ठा नहीं होने दें मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी जारी

Reva India News

Leave a Comment