Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ’’टीबी हारेगा-देश जीतेगा’’ अभियान के तहत 15 को हुई मीडिया कार्यशाला आयोजित

मण्डला 16 जनवरी 2021

जिला क्षय अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं ’’टीबी हारेगा, देश जीतेगा’’ अभियान के अंतर्गत मण्डला जिले में विभिन्न गतिविधि आयोजित की जा रही है जिसका विस्तारपूर्वक विवरण उन्मुखीकरण 15 जनवरी को आयोजित मीडिया कार्यशाला में बताया गया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में माह दिसंबर 2020 में कुल 38 टीबी स्क्रीनिंग केम्प लगाए गये जिसमें संभावित क्षय रोगियों की जाँच की गई एवं जॉच उपरांत जिन संभावितों में टीबी की बीमारी निकली उनका उपचार प्रारंभ किया गया। विकासखण्डों के विभिन्न स्कूलों में छात्रों एवं टीचिंग स्टॉफ के उन्मुखीकरण हेतु कार्यक्रम संबंधी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। अन्य स्कूल संबंधी गतिविधियाँ की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर प्रभात फेरियों के माध्यम से आमजन को टीबी की बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला एवं विकासखण्ड के ग्रामों में टीबी कार्यक्रम संबंधी सामुदायिक शपथ का कार्यक्रम भी किया जा रहा है। लोगों में टीबी की बीमारी के भ्रम को दूर करने के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर टीबी की बीमारी से जो रोगमुक्त हो चुके मरीजों को ’टीबी चैम्पियन’ बनाया जा रहा है एवं उनके माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।

इसी प्रकार सॉप-सीढी खेल के माध्यम से टीबी की समस्त प्रकार की जानकारी संबंधित गतिविधि का आयोजन कार्यक्रम के कर्मचारी व सहयोगी संस्थाओं के साथ किया गया। जिले के विभिन्न शासकीय विभागों जैसे स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास, महिला बाल विकास एवं अन्य के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम संबंधी जानकारी एवं प्रशिक्षण आदि दिया जा रहा है। टीबी एवं एचआईव्ही मरीजों हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में टीबी के मरीजों को खोजने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर एक्टिव केस फाईडिग सर्वे का आयोजन चिन्हित ग्रामों में डोर-टू-डोर करवाया जा रहा है। संभावित क्षय रोगियों को खोजकर उनकी जॉच व उपचार करवाया जा रहा है।

उपरोक्त बिंदुओं पर श्री आशीष कोटांगले, जिला जनसंपर्क अधिकारी, डॉ. श्रीनाथ सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्मुखीकरण कार्यशाला में पत्रकार बंधओं के साथ-साथ विभाग के श्री जे.पी. सिंह, एम.ई.आई.ओ., श्री कीर्ति सिंह कुशवाह, जिला कार्यक्रम समन्वयक, श्री हिमाश मेहरा जिला पीएमडीटी समन्वयक, श्री दीपक तिवारी, डीईओ भी साथ में उपस्थित रहे।

Related posts

31 जनवरी तक होगा ब्रुसेलेसिस कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला,मंडला, 28 जुलाई 2026

Reva India News

अंधविश्वास को दूर करने ‘‘जिला स्तरीय’’ कार्यक्रम संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment