Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पशुपालक दुग्ध उत्पादन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकते हैं – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 2-2 नग भैंस वितरण किए

मंडला 15 नवंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि पशुपालन करना किसानों के लिए एक अतिरिक्त आय का साधन है। पशुपालन से पशुपालक दुग्ध उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा सकते है। प्रदेश सरकार पशुपालकों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पशुपालन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर पशुपालक अपने व्यवसाय को बढ़ा सकता है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके गुरूवार को कार्यालय उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत पशुपालकों को पशु वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता, सरपंच श्री शेरसिंह, जनपद सदस्य श्री अजय, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. यूएस तिवारी सहित पशुपालक और पत्रकारगण मौजूद थे। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित कार्यक्रम में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. तिवारी ने मंत्री जी को पौधा प्रदान कर उनका स्वागत किया। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित कार्यक्रम में गौवंशों की पूजा की, उन्हें टीका लगाकर माला पहनाया।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि पशुपालन करना हमारी प्राचीन परंपरा रही है। पशुओं के द्वारा हम खेती का कार्य, दुग्ध उत्पादन और खाद संग्रहण का कार्य करते थे। इसलिए पशुपालन करना हमारे लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को पशुपालन के लिए निःशुल्क दुधारू पशु उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे पशुपालन को बढ़ावा मिल सके। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को पशु के लिए आहार एवं उपचार हेतु दवाईयाँ भी उपलब्ध कराई जाती हैं। जिससे पशुपालन को बढ़ावा मिल सके। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत विकासखंड नारायणगंज के हितग्राही श्री धनीराम भारतीया, श्री बारेलाल बैगा, श्री गनपत लाल धुर्वे, विकासखंड बीजाडांडी के हितग्राही श्री अखिलेश कुमार मरावी, श्रीमती भगोना बैगा, श्रीमती जयंती मरावी, श्रीमती पूनम बाई, श्रीमती बिरसातो बाई और विकासखंड बिछिया के हितग्राही श्रीमती फूलकली भारतीया, श्री हरिश्चंद जोरसिया, श्रीमती सरस्वती मरावी और श्री सियाराम बैगा को 2-2 भैंस प्रदान कर लाभान्वित किया। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इस अवसर पर हितग्राहियों को पशु आहार का भी वितरण किया।

 

Related posts

एक टीम के रूप में संपन्न कराएं निर्वाचन कार्य – डॉ. सिडाना निवास विधानसभा के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

शांति समिति की बैठक 22 अगस्त को

Reva India News

ग्राम बक्छेरादोना में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment