Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंडला, 11 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन ने
मंगलवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने
अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी
रोस्टर, स्टाफ की उपस्थिति एवं अनुशासन, विभागवार प्रोटोकॉल, एसओपी के
अनुरूप कार्यप्रणाली तथा मरीजों की जांच के दौरान गोपनीयता की स्थिति की
समीक्षा की गई।
डिप्टी कलेक्टर श्री जैन ने वार्डों की तैयारी, संक्रमण नियंत्रण उपायों,
बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, हैंडओवर-टेकओवर प्रक्रिया तथा ओपीडी-आईपीडी
अभिलेखों का भी परीक्षण किया। इसके साथ ही दवाइयों, ग्लव्स, मास्क आदि
आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता और उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की
गई।
निरीक्षण में ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम एवं अन्य विभागों में उपकरणों के
स्टेरिलाइजेशन, सफाई व्यवस्था, लिनेन की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाले
भोजन की गुणवत्ता तथा विजिटिंग टाइम के पालन की भी समीक्षा की गई। नर्सिंग
एवं जूनियर स्टाफ द्वारा दी जा रही सेवाओं का भी आकलन किया गया।
डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त
रखने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
दिए।

Related posts

मलेरिया मास सर्वेलेंस केम्प एवं मास सर्वेलेंस कार्य  

Reva India News

अवैध रेत परिवहन में दो वाहन जब्त

Reva India News

आईटीआई प्लेसमेंट ड्राईव में 15 का चयन

Reva India News

Leave a Comment