Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हिरदेनगर में आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिए निर्देश

मंडला, 11 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को हिरदेनगर भ्रमण के दौरान
आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण स्थल पर पहुंचकर औचक
निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग
की जा रही सामग्री तथा समय-सीमा की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसी को
निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए और निर्माण में
उच्च गुणवत्तायुक्त सामग्री का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि भवन
सुरक्षित और उपयोगी बना रहे।
निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर श्री मिश्रा को जानकारी दी कि
उप स्वास्थ्य केंद्र में पुरुष एवं महिला वार्ड, लैब, दवा वितरण कक्ष, ऑपरेशन थिएटर
सहित आवश्यक सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। इसके साथ ही मरीजों की सुविधा
को ध्यान में रखते हुए भवन का निर्माण मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।
उन्होंने निर्माण एजेंसी प्रतिनिधियों को उप स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में वाहनों की
पार्किंग व्यवस्थित रूप से किए जाने के लिए टीनशेड के माध्यम से पार्किंग स्थल
तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के
ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग
की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करना शासन की प्राथमिकता है और सभी कार्य
गुणवत्ता तथा समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं।

Related posts

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस ’’युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का होगा आयोजन

Reva India News

स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की योजना तैयार करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

Reva India News

यातायात सुरक्षा के लिए जागरूक होंगे जिले के छात्र कलेक्टर ने दिए जागरूकता कार्यक्रम संचालन के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment