Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

17 से 26 जून तक जिले में मनाया जाएगा ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’, व्यापक जनजागरूकता अभियान के निर्देश जारी

मंडला, 16 जून 2026

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार जिले में 17 जून से 26 जून तक नशा मुक्त भारत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत मंडला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों एवं सामाजिक संगठनों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर जिलेभर में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान के तहत जिला स्तर पर गतिविधि कैलेंडर तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। सप्ताह के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता से शुभारंभ एवं समापन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ई-प्लेज (नशामुक्ति शपथ), नशा मुक्ति मित्र पंजीयन, जनजागरूकता रैलियाँ, मानव श्रृंखला, साइकिल एवं युवा रैली, निबंध, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वेबिनार, संवाद कार्यक्रम तथा हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए जाएंगे।

निर्देशों में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने पर भी जोर दिया गया है। वहीं 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “योग फॉर वेलनेस, नो टू ड्रग्स” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग कराकर विक्रय की तिथि सुनिश्चित करें  

Reva India News

समान नागरिक संहिता समिति के सदस्य श्री बुधपाल सिंह 16 जून को मंडला जिले के भ्रमण पर रहेंगे

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 21 जून 2026

Reva India News

Leave a Comment