Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑनलाईन किए जा सकेंगे टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना के आवेदन

मण्डला 20 जून 2024

म०प्र० आदिवासी वित्त एवं विकास निगम भोपाल के माध्यम से नवीन योजना टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना में 399 इकाई का लक्ष्य निगम शाखा मण्डला को प्राप्त हुआ है। योजना के तहत बैंक द्वारा 10 हजार से 1 लाख रू. स्वीकृत किया जायेगा। बैंक द्वारा स्वीकृत, वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 5 वर्षों तक नियमित रूप से भुगतान किया जायेगा। आवेदक का आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आदिवासी आवेदक के पास जरूरी दस्तावेजों में एक फोटो, साक्षर, स्थाई जाति, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र 12 लाख से कम, आयु 18 से 55 के बीच, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, कोटेशन होना अनिवार्य है। इच्छुक आदिवासी आवेदक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय म०प्र० आदिवासी वित एवं विकास निगम मण्डला (टीसीपीसी) से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

मंडला में 15 मार्च को राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल का दौरा

Reva India News

जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप मेला 20 अप्रैल को

Reva India News

कलेक्टर ने खाद वितरण केन्द्र का लिया जायजा किसानों से की चर्चा

Reva India News

Leave a Comment