Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एचपीवी टीकाकरण अभियान: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल

मंडला, 2 मार्च 2026

जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) की प्रभावी रोकथाम करना है। यह अभियान 28 फरवरी 2026 से शुरू किया गया है। 14 से 15 वर्ष की किशोरियाँ, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है लेकिन 15वां जन्मदिन अभी नहीं मनाया है। यह टीकाकरण कार्यक्रम आगामी तीन माह तक, शासकीय अवकाश को छोड़कर निरंतर संचालित किया जायेगा। भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और निःशुल्क प्रदान की जा रही है।

यह अभियान सरकारी संस्थानों जिला चिकित्सालय मण्डला, सिविल अस्पताल नैनपुर, 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिसमें बम्हनी, बिछिया, बीजाडांडी, घुघरी, मवई, मोहगांव, नारायणगंज एवं निवास में चलाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक कुल 120 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त सहयोग से ही सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर लाकर सुरक्षित और निःशुल्क वैक्सीन जरूर लगवाएं।

Related posts

ऊर्जा से उजाला वृक्षों से जीवन अंतर्गत मंत्री श्रीमती उइके ने किया पौधरोपण चुटका पुर्नवास कॉलोनी परिसर में सांसद श्री कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम एवं कलेक्टर श्री मिश्रा ने भी रोपे पौधे

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

जिले में मिले 7 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

Leave a Comment