Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर परिषद निवास की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण के साथ मनेगी होली होलिका दहन समितियों को मिलेगा जिला स्तरीय पुरस्कार

मंडला, 2 मार्च 2026

नगर परिषद निवास क्षेत्र अंतर्गत आगामी होली पर्व को पर्यावरण के अनुकूल, सुरक्षित और भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन ने एक सराहनीय अभियान की शुरुआत की है। शासन के निर्देशों के पालन में, नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने विभिन्न वार्डों में जाकर होलिका दहन समितियों के साथ सीधे संवाद किया और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

नगर परिषद की टीम ने समितियों से अपील की है कि वे परंपरा के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखें। होलिका दहन में बड़ी मात्रा में होने वाली लकड़ियों की कटाई को रोकने के लिए गाय के गोबर से निर्मित कंडों (उपलों) के उपयोग पर जोर दिया गया है। होली के दौरान जल की बर्बादी न करने और बेजुबान पशु-पक्षियों पर रंग व गुलाल न डालने का संकल्प दिलाया गया। हुड़दंग और आपसी विवादों से दूर रहकर भाईचारे के साथ उत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशासन की टीम ने विशेष रूप से वार्ड स्तर पर जाकर होलिका दहन समितियों को जागरूक किया। इसमें प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 2 रसलगंज वार्ड, वार्ड क्रमांक 10 खेरमाई वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 13 आईटीआई वार्ड व शतचंडी मार्केट शामिल हैं। प्रशासन ने समितियों को जानकारी दी है कि जो होलिका दहन समितियां पर्यावरण संरक्षण के इन निर्देशों का पालन करेंगी और शासन का सहयोग करेंगी, उन्हें ’’जिला स्तर पर पुरस्कृत’’ किया जायेगा। यह घोषणा समितियों में उत्साह का संचार कर रही है। नगर परिषद की इस पहल का उद्देश्य शहर को एक सुरक्षित और स्वच्छ होली का उपहार देना है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 1 अगस्त 2023

Reva India News

राजीव कॉलोनी की तसला फैक्ट्री में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ

Reva India News

राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्रतिदिन करें – श्रीमती सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली वीसी

Reva India News

Leave a Comment