Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न कृषि विज्ञान केन्द्र गाजीपुर में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वृद्धि कार्यशाला आयोजित

मंडला, 9 मार्च 2026

नवांकुर संस्था सनातन वैदिक गुरुकुल एवं गौशाला संरक्षण समिति गाजीपुर के नेतृत्व में सेक्टर बकोरी में चयनित प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विज्ञान केन्द्र मंडला के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रामेश्वर अहिरवार, विकास खण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए श्री झारिया ने जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा अपने अपने ग्रामों में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाता है साथ ही शासन की विभिन्न अभियान अंतर्गत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाता है।

इसी कड़ी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रामेश्वर अहिरवार ने कहा कि कृषि को एक लाभदायक व्यवसाय में बदलने के लिए आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, मूल्य संवर्धन और सीधे विपणन को अपनाना आवश्यक है। इन कदमों को उठाकर किसान न केवल अपनी आय बढ़ा सकते हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी पैदा कर सकते हैं। इस दौरान समस्त परामर्शदाताओं, नवांकुर संस्था सनातन वैदिक गुरुकुल एवं गौशाला संरक्षण समिति के प्रतिनिधि, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों सीएमसी एलडीपी के छात्र-छात्राओं एवं नवांकुर सखियों की उपस्थिति रही।अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 18 जनवरी 2023

Reva India News

आर्ता: पुत्रवत आचारेत अर्थात-रोगी से पुत्र के समान व्यवहार करने सहित अनेक सिद्धांतों के प्रतिपादक महर्षि चरक के सिद्धांत आज भी हैं प्रासंगिक मंत्री इन्दर सिंह परमार

Reva India News

धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस प्रभारी मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह करेंगे ध्वजारोहण

Reva India News

Leave a Comment