Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियो की वीसी

मण्डला 11 नवम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीसी के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की वीसी ली। बैठक में उन्होंने पीएम किसान एवं सीएम किसान योजना की विस्तृत समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने अनुविभागवार और तहसीलवार पीएम किसान और सीएम किसान योजना की जानकारी ली। उन्होंने किसान योजना में पटवारी वेरिफिकेशन और लक्ष्य में आ रहे अंतर की आंकड़ेवार समीक्षा करते हुए तहसीलदारों से जवाब मांगा। उन्होंने पटवारी वेरिफिकेशन में पेंडेंसी की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने पीएम एवं सीएम किसान योजना के तहत् हितग्राहियों के खातों में त्रुटि सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खातों का सुधार कर उन्हें तत्काल अपलोड भी करें। उन्होंने आधार अपडेट कर पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए।

बैठक में श्रीमती सिंह ने नजूल भूमि, डायवर्जन, आदि राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में पीएम किसान एवं सीएम किसान योजना का लगातार रीव्यू करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार संशोधन में कम प्रगति दर्शाने वाले तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों से जवाब भी मांगे। कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए इसका तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निराकरण कर उनके आदेश भी जारी करें और ऐसे आदेशों को अपलोड भी करें। श्रीमती सिंह ने भूमिबंधक, बंटवारा एवं नामांकन के प्रकरणों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू कोर्ट का डिस्पोजल प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी को लगातार समन्वय से कार्य करना होगा। बैठक में एडीएम मीना मसराम सहित वीसी के माध्यम से राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

28 मई को लगाए गए 1258 कोविड टीके

Reva India News

निर्वाचन संबंधी समस्त तैयारियाँ 26 दिसम्बर तक पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने लिया निवास, बीजाडांडी एवं नारायणगंज विकासखण्डों में निर्वाचन की तैयारियों का जायजा  

Reva India News

योजना अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 94.78 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment