Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोहगांव में प्रस्फुटन समिति का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित

मंडला, 11 मार्च 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और नवांकुर संस्था द्वारा प्रस्फुटन समिति के सदस्यों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम विकास, शासकीय योजनाओं और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा की गई। 32 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की और ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मोहगांव की सरपंच श्रीमती सुनीता उलाड़ी, संस्था प्रतिनिधि उमा गणेश लोधी, परामर्शदाता श्री उत्तम परस्ते और नवांकुर सखियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related posts

मण्डला में गूंजे नशामुक्ति के संदेश, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकली रैली

Reva India News

जिला चिकित्सालय मण्डला के पोषण पुर्नवास केन्द्र में पोषण दिवस मनाया गया

Reva India News

ग्राम पंचायत जैदेपुर के उप चुनाव के लिए जोनल अधिकारी (सेक्टर) नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment