Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

19 मार्च को जिला मुख्यालय में होगा ‘सूर्य उपासना’ कार्यक्रम, नोडल अधिकारी नियुक्त

मंडला, 12 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर 19 मार्च को प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के प्रमुख मंदिरों एवं निर्धारित स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही संस्कृति विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल द्वारा नाट्य/कला दल के माध्यम से “सम्राट विक्रमादित्य” नाट्य प्रस्तुति का मंचन भी किया जाएगा।

मुख्यालय पर कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनोद मरावी को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं का समन्वय करते हुए निर्धारित समय पर आयोजन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन होगा

Reva India News

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक जल गंगा संवर्धन एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में दिए गए निर्देश

Reva India News

कलेक्टर ने किया टिकरिया आश्रम का औचक निरीक्षण बच्चों को मिले घर जैसा माहौल

Reva India News

Leave a Comment