Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एड्स जागरूकता के लिए शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

मंडला, 16 मार्च 2026

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में एड्स जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत 13 मार्च को पोस्टर प्रतियोगिता, 14 मार्च को रंगोली प्रतियोगिता तथा 16 मार्च को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर डॉ. गरिमा छाबड़ा, डॉ. धनश्याम झारिया, डॉ. विजय मोर्च, डॉ. प्रशांत यादव, श्री संदीप चौरसिया एवं श्री संतोष नंदा सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Related posts

रेलवे के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ हुई चर्चा

Reva India News

शहर में कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने मंडला पुलिस का विशेष अभियान 20 बिना नंबर प्लेट वाहन पर कार्रवाई, बस स्टैंड क्षेत्र में अस्थाई पुलिस व्यवस्था

Reva India News

हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment