Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली जल-गंगा संवर्धन अभियान की बैठक

मंडला, 17 मार्च 2026

जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के उद्देश्य से आगामी 19 मार्च से जिले में जल-गंगा संवर्धन अभियान का शुरू होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में समीक्षा बैठक ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का जिला स्तरीय  कार्यक्रम संगम घाट पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए, ताकि इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष शुरू किए गए जल संरक्षण संबंधी अधूरे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिले की जल संरचनाओं और पोषण वाटिकाओं के आसपास से अतिक्रमण हटाया जाए और साफ-सफाई कराई जाए और रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शास्वत सिंह मीना, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेद्र घोरमारे, एसडीएम मंडला श्रीमति सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

*ई-लाइब्रेरी पुस्तकालय में दिव्यांगजन ने किया ध्वजारोहण*

Reva India News

कैरियर सप्ताह के द्वितीय दिवस भी मिला कैरियर मार्गदर्शन

Reva India News

महाविद्यालय में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस आयोजित

Reva India News

Leave a Comment