Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न लंबित दावों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

मंडला, 17 मार्च 2026

जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा वनाधिकार से जुड़े लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि वनग्रामों को राजस्व ग्राम में संपरिवर्तन की प्रक्रिया को गति दी जाए तथा प्रपत्र 01, 02, 03 पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही एम.पी. वनमित्र पोर्टल पर लंबित दावों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक शुक्रवार को बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।

कलेक्टर ने संपरिवर्तन प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से दावा फार्म भरवाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए अमान्य दावों पर स्पष्ट कारण सहित अभिमत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व में निरस्त दावों के पुनः परीक्षण में लंबित 2 प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि वनमित्र पोर्टल पर दर्ज नवीन व्यक्तिगत दावों का निराकरण ग्राम एवं उपखंड स्तर पर समयबद्ध तरीके से किया जाए। वहीं, सामुदायिक वन संसाधन से संबंधित प्राप्त दावों को ग्राम एवं उपखंड स्तरीय वनाधिकार समितियों की अनुशंसा के साथ जिला स्तरीय समिति को भेजा जाए। उपखंड स्तरीय वनाधिकार समिति बिछिया से प्राप्त 51 मान्य एवं 54 अमान्य दावों के निराकरण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में डीएफओ पूर्व श्रीमती प्रीता एमएस, डीएफओ पश्चिम श्री एमएस मौर्य, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, समस्त एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अन्त्येष्टि सहायता योजना से मिलेंगे 3 हजार रूपये  

Reva India News

उड़ान फाउण्डेशन ने किया लोकार्पण

Reva India News

सर्पदंश से बचाव, इलाज एवं भ्रातियों के संबंध में एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment