Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपनी जीवनशैली में खेलकूद व फिटनेस को शामिल करें- सांसद श्री कुलस्ते सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नमो मैराथन आयोजित

मंडला 25 सितंबर 2025

17 सितम्बर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के दौरान जिले में विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा नमो मैराथन आयोजित की गई। पुलिस ग्राउंड में सुबह सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत कराईं। मैराथन नगर के मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए महात्मा गॉंधी स्टेडियम में समाप्त हुई।

मैराथन के समापन के अवसर पर सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि हम सभी के लिए शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लगातार लोगों को इसके लिए जागरूक करने के लिए चिंता करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक सूर्य नमस्कार जैसे आयोजन कराने के पीछे शासन की यही मंशा है कि सभी लोग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित व्यायाम और खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है, बल्कि मानसिक ऊर्जा भी बढ़ती है। उन्होंने उपस्थित युवाओं, छात्र-छात्राओं और नागरिकों से जीवनशैली में खेलकूद व फिटनेस को शामिल करने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और नागरिकों ने भाग लेकर दौड़ पूरी की। कार्यक्रम स्थल पर जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नमो मैराथन का उद्देश्य फिट इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

मैराथन के जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए।

Related posts

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके के निवास पर हर्षोल्लास के साथ मना फाग उत्सव

Reva India News

11 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा दस्तक अभियान

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का मंडला आगमन 28 को

Reva India News

Leave a Comment