Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माहिष्मती घाट पर नववर्ष का जश्न : माँ नर्मदा का दुग्धाभिषेक और ध्वज पूजा माहिष्मती घाट से संगम घाट तक निकाली गयी ध्वजा रैली

मंडला, 19 मार्च 2026

माहिष्मती घाट पर नववर्ष के अवसर पर माँ नर्मदा का दुग्धाभिषेक और ध्वज पूजा का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। इसके बाद संगम घाट तक ध्वजा रैली निकाली गई।

माहिष्मती घाट से निकाली गयी ध्वजा रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और यह रैली माँ नर्मदा पुल, दादा धनीराम, कारीकोन तिराहा, भगवान बिरसा मुण्डा तिराहा, बजरंग चौराहा से होकर संगम घाट पहुँची।

माहिष्मती घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती उईके ने माँ नर्मदा का पूजन और अभिषेक किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी, सहायक संचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

थाना बीजाडांडी पुलिस की जुआ फड पर दबिश, 04 आरोपियों से नगद सहित 35 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त*

Reva India News

आर-सेटी मंडला का निरीक्षण, एलडीएम ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

Reva India News

25 फरवरी को प्लेसमेन्ट ड्राईव

Reva India News

Leave a Comment