Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता: कलेक्टर ने दिव्यांग लखन लाल को मौके पर दी आर्थिक सहायता

मंडला, 24 मार्च 2026

जिला योजना भवन में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई मंगलवार को ग्राम सरही के एक दिव्यांग ग्रामीण के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पीड़ित की समस्या सुनते ही तत्काल आर्थिक मदद की मंजूरी दी।

बिछिया जनपद पंचायत के ग्राम सरही निवासी श्री लखन लाल यादव अपनी समस्याओं के निराकरण की गुहार लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। लखन लाल ने कलेक्टर को अपनी गंभीर आर्थिक परेशानी एवं शासकीय लाभ मिलने में आ रही तकनीकी दिक्कतों के बारे में विस्तार से बताया।

आवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने मामले की गंभीरता को तुरंत समझा। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने चेंबर में ही लखन लाल को 5 हजार 100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

Related posts

राखी से पहले लाड़ली बहनों को राज्य सरकार का तोहफा लाड़ली बहनों ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार

Reva India News

राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह और नवीन कुश्ती मैट का उद्घाटन 29 अगस्त को

Reva India News

कलेक्टर ने की आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment