Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 107 आवेदकों की समस्या

मंडला, 24 मार्च 2026

जिला योजना भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। जनसुनवाई में 107 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेद्र घोरमारे, एसडीएम मण्डला श्रीमति सोनल सिडाम सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी व आवेदन लिए और समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।

Related posts

पीएमकेवीवाई 4.0 में प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

Reva India News

संस्कार शिक्षा सत्संग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन  

Reva India News

विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 18 मार्च को

Reva India News

Leave a Comment