Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1175.8 मिमी वर्षा

मंडला 12 अगस्त 2025

मंडला जिले में एक जून से 12 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1175.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 12 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 43 मि.मी., बिछिया में 7.5 मि.मी., निवास में 4.6 मि.मी., घुघरी में 11.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 45.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 12 अगस्त तक तहसील मंडला में 1305.2 मिमी, नैनपुर में 1155.6 मिमी, बिछिया में 1135.4 मिमी, निवास में 1210 मिमी, घुघरी में 1016.4 मिमी एवं नारायणगंज में 1247.6 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1107.6 मिमी वर्षा हुई थी। तहसील मंडला में 1239 मिमी, नैनपुर में 1356.3 मिमी, बिछिया में 1051.5 मिमी, निवास में 1230.1 मिमी, घुघरी में 585.3 मिमी एवं नारायणगंज में 1200.6 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर नाबालिक से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथशाह की प्रतिमा का अनावरण किया

Reva India News

बीज वितरण पर अनुदान निर्धारित

Reva India News

Leave a Comment