Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 24 मार्च 2026

भारत सरकार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय रीवा एवं म.प्र. शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग जिला पंचायत मण्डला के संयुक्त तत्वावधान में बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को शासकीय आईटीआई रसैयादोना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर श्री डॉ. पीकल जैन एवं श्री सुजीत घोष सहायक निदेशक एमएसएमई द्वारा किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. पीकल जैन प्रोफेसर ज्ञानगंगा टेकोलॉजी कॉलेज जबलपुर, श्री सुजीत घोष एमएसएमई भारत सरकार विकास कार्यालय रीवा, श्री बलराम यादव महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला, श्री आर.एस. वरकडे प्रभारी अधिकारी आईटीआई मण्डला, श्री एस.के. डेकाटे जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत मण्डला, श्री अरविन्द्र कुमार पाण्डे एमएसएमई विकास कार्यालय रीवा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा अपने-अपने विचार मंच से साझा किये गये।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 दिसम्बर 2022

Reva India News

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सह प्रेसवार्ता 6 जनवरी को होगा

Reva India News

कलेक्टर श्री मिश्रा की पहल से युवाओं के सपनों को उड़ान 2200 वैकेंसी का ऐतिहासिक रोजगार मेला 20 जनवरी को मंडला में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Reva India News

Leave a Comment