Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केहरपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तलाब में किया श्रमदान ग्राम चौपाल के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण का संदेश  

मंडला 24 अप्रैल 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम केहरपुर के तालाब में घाटों की साफ सफाई कराई गई। स्व प्रेरणा से किये गये श्रमदान से यह कार्य किया गया। इस दौरान म.प्र. जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक संतोष कुमार झारिया ने जल संरक्षण की उपयोगिता बताते हुए कहा कि जल ही जीवन है जो जीवन का आधार है, मानव जाति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती, क्योंकि यह मनुष्य, जानवर और पौधे सभी के लिए आवश्यक है। जल की अनुपलब्धता या दूषित जल, जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है, इसलिए जल का संरक्षण और प्रबंधन बहुत जरूरी है। ग्राम पंचायत सरपंच श्री सतवंत उलारी ने पंचायती राज दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि पंचायती राज अधिनियम का मुख्य महत्व यह है कि यह स्थानीय स्वशासन को मजबूत बनाता है और ग्रामीण स्तर पर विकास को बढ़ावा देता है। इस दौरान एमएसडब्ल्यू के छात्र योगेन परमार, रेणुका परमार, राजकुमार, ग्राम पंचायत केहरपुर की मोबोलाईजर चंद्रकाली भांवरें, हेमलता मरावी,अंकित उलारी, अक्षय कुर्वेति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललिता अरसिया, शिवकुमार बंदेवार इत्यादि ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Related posts

जिले में एसआईआर का कार्य 78.78 प्रतिशत पूर्ण

Reva India News

विकासखण्ड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचायें परिषद् के कार्यकर्ता

Reva India News

बीज अमानक पाए जाने पर क्रय-विक्रय एवं भंडारण प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment