Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मनेरी स्थित फैक्ट्री ने रेडक्रॉस सोसाइटी को 1 लाख का चेक सौंपा

मंडला, 24 मार्च 2026

सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए मनेरी स्थित प्राइमो पिक एन. पैक प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री द्वारा जनहित में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

यह राशि रेडक्रॉस सोसाइटी, मण्डला की सहायता के लिए दी गई है, ताकि जिले में स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जा सके। उल्लेखनीय है कि प्राइमो पिक एन. पैक प्रा.लि. द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत यह पहली पहल नहीं है, इससे पूर्व भी कंपनी द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी मण्डला को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने फैक्ट्री प्रबंधन के इस सहयोग की सराहना की है।

Related posts

जिले में मिले 31 नए कोरोना पॉजीटिव केस  

Reva India News

रामेश्वरम-मदुरई तीर्थदर्शन के लिए आवेदन 5 फरवरी तक

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजाति परंपरानुसार ध्वज स्थल में किया पूजन-अर्चन

Reva India News

Leave a Comment