Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम नैनपुर ने किया आंगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण

मंडला 1 अगस्त 2025

एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर ने शुक्रवार को नैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत निवाड़ी के आंगनवाड़ी केंद्र मोरारी टोला एवं प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दस्तक अभियान के अंतर्गत चल रही गतिविधियों, टीकाकरण सत्र, बच्चों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड और पोषण संबंधी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम नैनपुर श्री ठाकुर ने कहा कि अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करें।

प्राथमिक शाला निरीक्षण के दौरान एसडीएम नैनपुर श्री ठाकुर ने छात्रों से पढ़ाई, उपस्थिति पत्रक, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान भोजन से संबंधित में भी जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नैनपुर, स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ नैनपुर उपस्थित रहे।

Related posts

’हर घर तिरंगा’ अभियान: मेढ़ाताल एवं निवास में देशभक्ति का उत्साह

Reva India News

महाभियान के पहले दिन जिले में 11157 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन वैक्सीनेशन महाभियान की आगामी प्लानिंग पर हुई चर्चा

Reva India News

भू-जल स्तर बढ़ाने सम्मिलित प्रयास आवश्यक – श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment