गरीब कल्याण सम्मेलन में पीएम श्री मोदी ने किया हितग्राही से संवाद
केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते हुए शामिल
मण्डला 31 मई 2022
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के मध्यप्रदेश के चयनित लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, भोपाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलन कर किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण सम्मेलन हुए शामिल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद किया गया। जिला स्तरीय गरीब कल्याण सम्मेलन नगर पालिका टाउन हॉल के आयोजित किया गया। इस दौरान केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, अपर कलेक्टर मीना मसराम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफडे, एलडीएम अमित केसरी, अनुराग बिट्टू चौरसिया, सुधीर कसार, हितग्राही सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का हितग्राही लाभ ले। साथ ही योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं प्रशासन को बताएं एवं समस्याओं का समाधान भी प्राप्त करे। श्री कुलस्ते ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार की गई फिनाइल का विमोचन भी किया।
नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का समय-समय पर हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। श्रीमति शुक्ला ने कहा कि जो योजना से आप लाभ लेना चाहते हैं वे नगरपालिका की संबंधित शाखाओं में आकर संपर्क कर लाभ ले सकते हैं। सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार गरीबो एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को मंच से हितलाभ वितरण भी किया गया।

नैनपुर उत्कृष्ट विद्यालय में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का हुआ निरीक्षण
कलेक्टर एवं एसपी ने देखी व्यवस्थाएं
मण्डला 31 मई 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत मंगलवार को नैनपुर क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने नैनपुर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि पीडब्ल्यूडी स्ट्रांग रूम की मरम्मत एवं अन्य जरूरी कार्य पूरा करें। श्रीमती सिंह ने स्ट्रांग रूम एवं अन्य कक्षाओं की साफ-सफाई, बिजली कनेक्शन, सफाई, बैठक व्यवस्था, पानी आदि के संबंध में चर्चा करते हुए व्यवस्थाएं पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ईईपीआईयू श्री पटले को निर्देशित किया कि सामग्री वितरण के लिए बैठक व्यवस्था का आकलन करें। उन्होंने एसडीएम नैनपुर को निर्देशित किया कि सामग्री वितरण एवं एकत्रण के लिए व्यवस्था बनाये। साथ ही आवश्यक अतिरिक्त सामग्री की लिस्टिंग भी करें। कलेक्टर ने मतदान कर्मियों के लिए रात्रि विश्राम, भोजन, पानी, गद्दे आदि की व्यवस्था के निर्देष दिए। इस दौरान एसडीओपी नैनपुर आकांक्षा चतुर्वेदी, ईई आरईएस श्री धुर्वे एवं आर्माे एसीईओ श्री मरावी, राजस्व अधिकारी, पुलिस तथा संबंधित उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नैनपुर जनपद में देखी नाम-निर्देशन की कार्यवाही
मण्डला 31 मई 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने नैनपुर वन विभाग के अंतर्गत जनपद पंचायत में बनाए गए उप केंद्र में नाम-निर्देशन की कार्यवाही का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नाम-निर्देशन करने वाले अधिकारियों से निर्देशन संबंधी जरूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नाम-निर्देशन के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जरूरी दस्तावेज प्राप्त करें। इसी प्रकार राज्य निर्वाचन आयोग के नए दिशा-निर्देशों की भी जानकारी अनिवार्यतः रखें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

नैनपुर-बालाघाट सीमावर्ती मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण
मण्डला 31 मई 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने संबंधित अधिकारियों के साथ नैनपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नैनपुर एवं बालाघाट की सीमा से लगे जिले के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चीचगांव एवं आमाटोला प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में बिजली कनेक्शन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करें। इसी प्रकार मतदान कर्मियों के लिए मतदान केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में साफ-सफाई, पीने के पानी, बैठक व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
ग्रामीण जनों से कानून व्यवस्था पर की चर्चा
कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणजनों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से गांव की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार उन्होंने ग्रामीणों से कानून एवं व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों की जानकारी ली। साथ ही विगत वर्षों में निर्वाचन अवधि के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे मे विस्तार से जानकारी ली।

मतदाता जागरूकता के लिए दिलाई जा रही शपथ
मण्डला 31 मई 2022
जिला प्रशासन द्वारा जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 में अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता गतिविधियों का सघन स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में जिले की सभी परियोजनाओं में मतदाता को उनके मताधिकार की जानकारी देते हुए उन्हें अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मतदाताओं को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिले भर में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए कार्य विभाजन आदेश
मण्डला 30 मई 2022
जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर आदेश जारी कर दिए हैं कार्यविभाजन आदेश में नोडल अधिकारी तथा उनके सहयोग के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियुक्त कर दायित्व सौंप दिए हैं।
जारी आदेश के तहत् निर्वाचन की कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कॅवर, सर्व अनुविभागीय अधिकारी मण्डला के लिए नियुक्त किया गया। सेंस के लिए जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्रीमति श्वेता जाधव प्रभारी जिला महिला बाल विकास अधिकारी,सी.डी चौरे जिला योजना अधिकारी, पिरयोजना अधिकारी महिला बाल विकास सर्व जिला मण्डला, सर्व मुख्यम कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं उनका अधीनस्त स्टाफ, आशीष कोटागंले सहायक संचालक जनसम्पर्क मण्डला तथा श्रीमति सुनिता बर्वे जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड को प्रभारी मीडिया तथा सहायक संचालक जनसंपर्क को सहायक नियुक्त किया गया है। सारणीकरण के लिए जी.पी. पटले कार्य पालन यंत्री पी.आई.यू. एवं मनोज धुर्वे कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्रीमति मधु मिश्रा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कलेक्ट्रट मण्डला, अखिलेश नैटी कोषालय अधिकारी मण्डलाख् दिलीप मरकाम लेखाधिकारी जिला पंचायत मण्डला तथा विपिन पाण्डे प्रबंधक ई- गर्वेनेंस जिला पंचायत मण्डला को नियुक्त किया गया है। कानून व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर मीना मसराम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए अतिरिक्त् पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कॅवरख् जिला आबकारी सविता कश्यप, कम्पनी कामाण्डेड हॉमगार्ड एस.व्ही.पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेन्द्र अहाके एवं अधीस्त स्टाफ कर्मचारी, सहा. ग्रेड-3 रवि रजक तथा राकेश हरदहा सहा.ग्रेड -3 कार्यक्रम अधकारी महिला एवं बाल विकास मण्डला को नियुक्त किया गया है। आदर्श आचरण संहिता का पालन एवं अनुवर्ती कार्यवाही के लिए अपर कलेक्टर मीना मसराम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए अनुविभागीय अधिकारी,दण्डाधिकारी सर्व जिला मण्डला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सर्व जिला मण्डला, रवि रजक सहा.ग्रेड 3 कलेक्ट्रेट, दुर्गेष उइके सहा ग्रेड 3 तथा एन.पी. सिंगौर सहा.ग्रेड3 शिकायत शाखा कलेक्ट्रेट मण्डला को नियुक्त किया गया है। सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों पर कार्यवाही के लिए रानी बाटड मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए हीरालाल तिवारी प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख, रोजन्द्र तिवारी सहा.ग्रेड 3 कार्यालय कलेक्ट्रेट मण्डला तथा अमित कुमार मिश्रा जिलाशिक्षा केन्द्र मण्डला को नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक व्यवस्था के लिए यू.के. गोटिया प्रबंधक, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना एवं एस.के. अग्रवाल सहायक प्रबंधक म.प्र.गा.रा.वि.प्रा.प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए दिवेश मरकाम खनिज अधिकारी कलेक्ट्रेट, वीरेन्द्र सिंह परस्ते उप पंजीयक जिला पंजीयन कार्यलय मण्डला तथा लावण्यनिधि दुबे प्रधानमंत्री सड़क योजना को नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षक के लिए रानी बाटड जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्रीमति मधु मिश्रा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कलेक्ट्र मण्डला, विजय तेकाम सहा.आयुक्त आदिवासी विकास मण्डला, शैलेन्द्र यादव वरिश्ठ प्रक्षीक्षक ईदक्षता केन्द्र मण्डला, मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत सर्व जिला मण्डला, रंजीत गुप्ता मण्डल संयोजक सहा. आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मण्डला, सीताराम सिंगौर सहा.ग्रेट 3 उद्यान मण्डाल, प्रदीप कुमार बरमैया अनु.वि. किसान कल्याण मण्डला तथा विपिन पाण्डेय प्रबंधक ई-गर्वेनेंस मैनेजर को नियुक्त किया गया है। मतदान तथा मतगणना दल गठन सेक्टर के लिए अपर कलेक्टर मीना मसराम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्रीमति मधु मिश्री जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कलेक्ट्रट मण्डला, श्रीमति मधुअली प्रभारी उपसंचालक कृषि, धनश्याम चौरसिया सहायक शिक्षक बी.ई.आंे, राकेश ज्योतिषी उ.श्रे.शि. मण्डला, वेदप्रकाश गुप्ता प्रोग्रामर डाईट मण्डला, विनोद मरावी सहायक प्रोग्रामर आत्मा परियोजना तथा सतीश कछवाहा डाटा एन्ट्री ऑपरेटर जिला पंचायत मण्डला को नियुक्त किया गया है। परिचय एंव प्रवेश पत्र व्यवस्था के लिए आर.के. कुरवैती परि.अधि. शहरी विकास अधिकरण मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए कमल चौरसिया लेखापाल सर्व शिक्षा अभियान मण्डला एवं अधीनस्थ स्टाफ को नियुक्त किया गया है। निर्वाचक नामावली के लिए आर.के. कुरवैती परि.अधि. शहरी विकास अधिकरण मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए प्रशांत निखारे सहा. ग्रेड 3 शास.पॉलटेक्निक कॉलेज मण्डला ,रजन पटैल लेखापाल संलग्न स्था.निर्वा.मण्डला तथा राकेश परते सहा. ग्रेड 3 आयुक्त आदिवासी विभाग को नियुक्त किया गया है। नाम निर्देशन पत्र के लिए अपर कलेक्टर मीना मसराम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए विपिन पाण्डेय प्रबंधक ई- गर्वेनेस मैनेजर, वेदप्रकाश गुप्ता प्रोग्रामर डाईट मण्डला, रमेश विष्वकर्मा लेखापाल जिला पंचायत मण्डला, उमाशंकर मिश्रा सहा.ग्रेड 3 जिला पंचायत मण्डला तथा रोहित पाण्डे जूनियर डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को नियुक्त किया गया है। प्रशासकीय (मतदान तैयारियां) के लिए अपर कलेक्टर मीना मसराम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए सी.के. तिवारी सहा.ग्रेड 3 जिला निर्वाचन कार्यालय मण्डला, अमित मरावी सहा.ग्रेड 3 स्था.निर्वा.कार्यालय मण्डला, राजेन्द्र तिवारी सहा.ग्रेड 3 कार्यालय कलेक्ट्रेट मण्डला , बी.एल.कुशराम सहा.ग्रेड 3 स्था.निर्वा.कार्यालय मण्डला तथा सुश्री मंजु उइके कम्प्यूटर ऑपरेटर स्था.निर्वा. कार्यालय मण्डला को नियुक्त किया गया है। मतदान सामग्री व्यवस्था प्राप्ति एवं वितरण के लिए डी.एस.आर्मो कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा-2 एवं आर के कुरवैती परि.अधिकारी शहरी विकास अधिकरण मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए डी.एस.उद्दे सहा. संचालक कार्य.सहा.आ.मंडला, गीता ठाकुर सहा.सांख्यिकीय अधि.कार्या.परि.प्रशासक मंडला , देवेन्द्र सिंगौर राजस्व निरीक्षक भू- अभिलेख शाखा मण्डला तथा बीएल कुशराम सहा.ग्रेड.3 स्था.निर्वा.कार्या. मण्डला को नियुक्त किया गया है। मतदान केन्द्र संबंधी कार्यवाही के लिए हीरालाल तिवारी प्रभारी अधीक्षक भू- अभिलेख को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए धनेष्वर श्रीवास राजस्व निरीक्षक भू- अभिलेख शाखा, सीपतसिंह मर्सकोले राजस्व निरीक्षक भू- अभिलेख शाखा, रोहित पाण्डे कम्प्यूटर ऑपरेटर भू-अभिलेख शाखा मण्डला तथा दशरूसिंह मरावी सहा.ग्रेड 3 भू- अभिलेख शाखा मंडला को नियुक्त किया गया है। कन्ट्रोल रूम के लिए श्रीमति मधुअली प्रभारी उपसंचालक कृषि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए जाकिर अली सहा.ग्रेड 3 जिला कलेक्ट्रेट मण्डला, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मण्डला तथा कृषि विभाका अधीनस्थ अमला को नियुक्त किया गया है। रूट चार्ट एवं नक्शे के लिए हीरालाल तिवारी सहा.अधीक्षक भू- अभिलेख शाखा मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मानदेय के लिए अखिलेश नैटी जिला कोषालय अधिकारी मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतपत्र एवं कुद्रण के लिए अखिलेश नैटी जिला कोषालय अधिकारी मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी विडियोग्राफी के लिए अपर कलेक्टर मीना मसराम एवं सुनीता बर्वे जिला शिक्षा अधिकारी मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आशीष काटांगले सहायक संचालक जनसम्पर्क मण्डला, बी.एल.कुशराम सहा.ग्रेड 3 स्था. निर्वा.कार्यालय मण्डला, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिला मण्डला तथा राजेश गौतम सहा.विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत मण्डला को नियुक्त किया गया है। अ- परिवहन के लिए विमलेश गुप्ता जिला परिवहन अध्ािकारी मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वेलफेयर मैनेमेंट के लिए विजय तेकाम सहा. आयुक्त आदिवासी विभाग मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पी.ओ.एल.जिला स्तरीय के लिए मनोज पुराविया सहायक आपूर्ति अधिकारी जिला खाद्य एवं अपूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पी.ओ.एल खण्ड स्तरीय के लिए समस्त सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी एवं समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। भोजन व्यवस्था के लिए सर्व रिर्टनिंग ऑफिसर पंचायत मण्डला तथा समस्त सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मद्य निषेध के लिए सुश्री सविता कश्यप् जिला आबकारी मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रचार-प्रसार के लिए आशीष कोटांगले सहायक संचालक जनसम्पर्क मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं इनके सहयोग के लिए अनादि वर्मा बी.ए.सी जनपद शिक्षा केन्द्र को नियुक्त किया गया है। विद्युत व्यवस्था के लिए एस.के.चढार अधीक्षण यंत्री म.प्र. विद्युत मंडल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनके सहयोग के लिए शरद बिसेन प्रभारी कार्ययंत्री म.प्र.विद्युत मण्डला एवं अधीनस्त स्टॉफ को नियुक्त किया गया है। चिकित्सा के लिए डॉ.श्रीनाथ सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संचार व्यवस्था के लिए आर.एन बघेल जिला अभियंता दूरसंचार मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए अधीनस्त स्टाफ को नियुक्त किया गया है। वित्त सेल के लिए अपर कलेक्टर मीना मसराम, अखिलेश नैटी जिला कोषालय अधिकारी मण्डला तथा दिलीप मरकाम लेखाधिकारी जिला पंचायत मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान केन्द्र में आधारभूत सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करना पहुंच मार्ग इत्यादिी की उपलब्धता हेतु रानी बाटड जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मण्डला को नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए विजय तेकाम सहा. आयुक्त आदिवासी विकस मण्डला, श्री ठाकुर जिला समन्वय सर्व शिक्षा अभियान , श्रीमति सुनिता बर्वे जिला शिक्षा अधिकारी, मनोज धुर्वे कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा तथा डी.एस आर्मो कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा 2 को नियुक्त किया गया है। मतदाता पर्ची का विवरण के लिए अपर कलेक्टर मीना मसराम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके सहयोग के लिए डी.एस.आर्मो कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा 2 एवं रिटर्निन,सहायक निटन्रिग ऑफिसर (समस्त) जिला मण्डला को नियुक्त किया गया है। समस्त अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) अपने अनुभाग क्षेत्रान्तर्गत निर्वाचन की अवधि तक आदर्श आचार संहिता के पालन जनसभाओं, चुनाव प्रचार हेतु वहानों, लाउड स्पीकरों की अनुमति सम्पत्ति विरूपण, क्रिटिकल घटनाओं की विडियोग्राफी निर्वाचन हेतु वाहनों के आंकलन एवं अधिग्रहण किया जाना जनप्रतिनिधियोंको आबंटित शासकीय वाहनों के अधिग्रहण तथा कानून व्यवस्था पालन हेतु अपने स्तर से समस्त कार्यवहाी जिले के प्रभारी अधिकारी के समन्यवय एवं मार्गदर्शन अनुसार सनिश्चित करेंगें।

नाम-निर्देशन पत्र प्राप्ति के दौरान पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश
मण्डला 31 मई 2022
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार तीन चरणों में निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाना है। प्रथम चरण में जनपद पंचायत बिछिया, नैनपुर, मवई द्वितीय चरण की जनपद पंचायत मण्डला, मोहगांव, घुघरी एवं तृतीय चरण की जनपद पंचायत निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी से संबंधित अधिसूचना 30 मई 2022 को जारी होना है, तथा उपकेन्द्रों में 30 मई 2022 को प्रातः 10ः30 बजे से समस्त जनपद पंचायतों में जनपद सदस्य तथा पंच, सरपंच पदों के लिये नॉमिनेशन की कार्यवाही निर्धारित केन्द्रों में प्रारंभ हो जाएगी। तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए नाम-निर्देशन पत्र जिला कलेक्टर कार्यालय मण्डला में प्राप्त किये जाएगें। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्ष तथा 10 जनू 2022 को प्रातः 10ः30 बजे अभ्यर्थिता से नाम वापसी तथा प्रतीक आबंटन की कार्यवाही संपादित की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने पुलिस अधीक्षक निर्देशित किया है कि जिला कलेक्ट्रेट तथा जनपद पंचायतों एवं उपकेन्द्रों मे नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, अभ्यर्थिता से नाम वापसी तथा प्रतीक आबंटन की कार्यवाही के दौरान काफी संख्या में लोगो की उपस्थिति संभावित है, ऐसी स्थिति में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात करें। साथ ही संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को भी निर्देशित किया है कि कार्यवाही के दौरान आने वाले व्यक्तियों से शासन द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी गाइड लाइन का पालन करें।
पंचायत आम निर्वाचन के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
मण्डला 30 मई 2022
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन मतपत्र तथा मतपेटी से किया जाएगा। मतदान उपरांत मतगणना संबंधित मतदान केन्द्र में सम्पन्न कराई जाएगी। वर्षाकाल में निर्वाचन होने के कारण सम्पूर्ण मतदान केन्द्रों में भौतिक सत्यापन कराये जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा ग्राम पंचायतों के लिये सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
जारी आदेश के अनुसार शरद बिसेंन, प्रभारी कार्यपालन यंत्री म.प्र. विद्युत मंडल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए अजय बघेल उपयंत्री जनपद पंचायत मण्डला, राजकुमार उरमालिया उपयंत्री जनपद मण्डला, सूरज बनसोड उपयंत्री जनपद पचांयत मण्डला, श्रीमति ख्याति उइके उपयंत्री जनपद पंचायत मण्डला, विश्वजीत वायम उपयंत्री जनपद पंचायत मण्डला तथा श्रीमति प्राची द्विवेदी उपयंत्री जनपद पंचायत मण्डला को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार श्रीमति शारदा ठाकुर कार्यपालन यंत्री रा.रा.लो.नि.वि मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए सुनील डोंगरे उपयंत्री जनपद पंचायत बिछिया, श्रीमति संगीता मरावी उपयंत्री जनपद पंचायत बिछिया, प्रमोद भोडेकर उपंयत्री जनपद पंचायत बिछिया, अरून राने उपंयत्री जनपद पंचायत बिछिया, सम्राट कुडोपा उपंयत्री जनपद पंचायत बिछिया एवं श्रीमति दीप्ति उपवंशी उपंयत्री जनपद पंचायत बिछिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार मनोज धुर्वे कार्यपालन यंत्री ग्राम.या.से को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए राजेन्द्र वासनिक उपयंत्री जनपद पंचातय मवई, राजीव खोब्रागडे उपयंत्री जनपद पंचातय मवई एवं तेजेन्द्र मसराम उपयंत्री जनपद पंचातय मवई तथा कुवंर लाल उइके उपयंत्री जनपद पंचातय मवई को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार यू.के.गौटिया महा.प्रबंधक ग्रामीण सड़क योजना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए मनोहर बनोट उपयंत्री जनपद पंचातय घुघरी, आर.के. जडिया उपयंत्री जनपद पंचातय घुघरी, विजय झारिया उपयंत्री जनपद पंचातय घुघरी एंव संदीप मिश्रा उपयंत्री जनपद पंचातय घुघरी तथा पूरन लाल धुर्वे उपयंत्री जनपद पंचातय घुघरी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार ए.एस.कुशरे कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एंव सुमित शुक्ला सहायक यंत्री को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्रीमति शीतल तिवारी उपयंत्री जनपद पंचायत बीजाडाड़ी, मनोज अग्रवाल उपयंत्री जनपद पंचायत बीजाडाड़ी, अभिषेक शर्मा उपयंत्री जनपद पंचायत बीजाडाड़ी एवं राजेश तोमर उपयंत्री जनपद पंचायत बीजाडाड़ी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जी.पी.पटले कार्यपालन यंत्री पी.आई.यू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है इनके सहयोग के लिए महेश मिश्रा उपयंत्री जनपद पंचायत मोहगांव, हेमंत माथनकर उपयंत्री जनपद पंचायत मोहगांव, एवं कंचन ठाकुर उपयंत्री जनपद पंचायत मोहगांव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार धनंजय कुशराम कार्यपालन यंत्री जन संसाधन मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए प्रमोद जैन उपयंत्री जनपद पंचायत नैनपुर, अभय गुप्ता उपयंत्री जनपद पंचायत नैनपुर, श्रीमति रंचना टाक उपयंत्री जनपद पंचायत नैनपुर, राजकुमार केवट उपयंत्री जनपद पंचायत नैनपुर एवं उमेश झारिया उपयंत्री जनपद पंचायत नैनपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डी.एस.आर्मो कार्यपालन यंत्री को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए सत्येन्द्र बेन उपयंत्री जनपद पंचायत नारायणगंज, सुनील शुल्का उपयंत्री जनपद पंचायत नारायणगंज, मनोज परते उपयंत्री जनपद पंचायत नारायणगंज एवं संजय सर्वे उपयंत्री जनपद पंचायत नारायणगंज को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार संजीव द्विवेदी एस.डी.ओ लोक निर्माण विभाग बिछिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनके सहयोग के लिए मानसिंह बरकडे उपयंत्री जनपद पंचायत निवास, माधव लोधी उपयंत्री जनपद पंचायत निवास एवं संतोष कोल्हे उपयंत्री जनपद पंचायत निवास को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त नोडल अधिकारी मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन कर जानकारी निर्धारित प्रपत्र 3 जून को संबंधित रिटर्निग ऑफिसर के माध्यम से उपलब्ध करेंगे।
चयन परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु परीक्षार्थी प्रवेश पत्र प्राप्त करें
मण्डला 31 मई 2022
जनजातीय कार्य विभाग अन्तर्गत सीएम राईज विद्यालयों के लिये शैक्षणिक संवर्ग के विभिन्न पदों पर अभ्यार्थियों के चयन हेतु दिनांक 03 जून को आयोजित की जाने वाली चयन परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिये प्रवेश पत्र अपलोड किये जा चुके हैं। इस सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्धारा बताया गया है कि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वैवसाईट www.mpsos.nic.in से अपनी । APPLICATION ID ENTER कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर निर्धारित परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होंगे।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिला रामेश्वर को रोजगार
मण्डला 31 मई 2022
नगरीय क्षेत्र नैनपुर के रहने वाले रामेश्वर लाल चोपड़ा आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने खुद का कोई व्यवसाय प्रारंभ नहीं कर पा रहे थे। उनके पास चाट फुल्की सहित अन्य स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का हुनर था किन्तु दुकान प्रारंभ करने के लिये पैसों की आवश्यकता थी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिलते ही रामेश्वर ने विभागीय अमले से मिलकर दस्तावेजीकरण की कार्यवाही और उन्हें 10 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत हो गया। अब उन्होंने खुद की चाट फुल्की की दुकान प्रारंभ कर दी है जिससे उसको अच्छा फायदा हो रहा है। रामेश्वर ने स्वनिधि योजना जैसी योजना संचालित करने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

समाचार
साकार हुआ पक्के मकान का सपना
मण्डला 31 मई 2022
नैनपुर निवासी विकास कुमार रजक का मकान कच्चा था, सीमित आमदनी के कारण वह अपने मकान को पक्का नहीं करवा पा रहा था। बरसात में उसे कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत उसे 2 लाख 50 हजार रूपये प्रदान किये गये। अब विकास का परिवार पक्के मकान में रहता है। ऐसी जनहितैषी योजना को संचालित करने के लिये विकास ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार ज्ञापित किया है।
अब पक्के मकान में रह रहा सुखवंती का परिवार
मण्डला 31 मई 2022
नैनपुर निवासी सुखवंती का मकान कच्चा था, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपने मकान को पक्का नहीं करवा पा रहा थी। बरसात में उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सुखवंती को 2 लाख 50 हजार रूपये प्रदान किये गये। अब उसका परिवार पक्के मकान में रहता है। गरीबों का सपना साकार करने वाली ऐसी जनहितैषी योजना को संचालित करने के लिये सुखवंती मुस्कराते हुये कहती है ’’धन्यवाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी’’।
